‘राज कुंद्रा के घिनौने धंधे में कई लोगों के नाम, WhatsApp चैट से हुआ बड़ा खुलासा, गहना वशिष्ठ भी रैकेट में शामिल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 580 शब्द|📅 25 Jul 2021

'राज कुंद्रा के घिनौने धंधे में कई लोगों के नाम, WhatsApp चैट से हुआ बड़ा खुलासा, गहना वशिष्ठ भी रैकेट में शामिल

मुंबई। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मुंबई क्राइम ब्रांच से कुंद्रा लगातार इस बात से इनकार करते रहे हैं कि ब्रिटेन में रजिस्टर्ड केनरिन कंपनी से उनका कोई लेना-देना है। कुंद्रा का दावा है कि केनरिन कंपनी के डायरेक्टर उनके रिश्तेदार प्रदीप बख्शी हैं। लेकिन कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद जब मुंबई क्राइम ब्रांच ने उनके वॉट्सऐप चैट का विश्लेषण किया तो किसी से बिजनेस डील करते वक्त राज कुंद्रा ने माना कि केनरिन कंपनी में वह पार्टनर हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के आरोपों के मुताबिक केनरिन वह कंपनी है, जहां से पॉर्न वीडियो अपलोड किए जाते थे। ये वीडियो मुंबई स्थित राज कुंद्रा की वियान इंडस्ट्रीज कंपनी से लंदन भेजे जाते थे। वियान इंडस्ट्रीज की एक डायरेक्टर शिल्पा शेट्टी भी थीं, जिन्होंने पिछले साल इस कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। शुक्रवार को जब क्राइम ब्रांच ने कुंद्रा की मौजूदगी में शिल्पा से उनके जुहू स्थित घर पर छह घंटे से ज्यादा पूछताछ की तो यह सवाल भी पूछा कि उन्होंने वियान कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा क्यों दिया। शिल्पा के बैंक अकाउंट्स की भी क्राइम ब्रांच जांच कर रही है।

गहना की गिरफ्तारी से खुलता चला गया केस

बता दें कि राज कुंद्रा का नाम उनकी ही कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश कामत ने लिया था, जिसे फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। उमेश की गिरफ्तारी से पहले क्राइम ब्रांच ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को अरेस्ट किया था। जहां से यह मामला परत-दर-परत खुलता चला गया। राज कुंद्रा मामले में गहना वशिष्ठ अहम कड़ी हैं। उनकी गिरफ्तारी से परेशान इस केस में वॉन्टेड आरोपी यश ठाकुर ने उमेश कामत को कई वॉट्सऐप चैट किए थे, जिसका सार यह था कि किसी भी तरह गहना को पुलिस हिरासत से बाहर निकालो, अन्यथा वह हम सबकी पोल खोल देगी। यह चैट अब लीक हो गई है।

‘सोचता हूं एक महीने शिमला चला जाऊं’

7 फरवरी, 2021 के एक चैट में यश ठाकुर उमेश से कहते हैं कि गहना गिरफ्तार हो गई है, मुझे उसे छुड़वाने के लिए आठ लाख रुपये चाहिए हैं। उमेश इस पर जवाब लिखते हैं कि बैंक से निकालेंगे कैसे? अभी उसका मोबाइल बंद दिखा रहा है। आप खुद ही बताओ क्या करें? उसी चैट में यश ठाकुर उमेश कामत को गहना की गिरफ्तारी से जुड़े कई न्यूज लिंक भेजता है। जवाब में उमेश कहता है कि मैं सोचता हूं कि मैं एक महीने के लिए शिमला चला जाऊं। वहां जाकर शूट (शूटिंग) भी कर लूंगा। जवाब में यश ठाकुर कहता है कि यह बेस्ट है। तुम सेफ रहोगे, तो मेरे दिमाग में शांति रहेगी।

शिमला जाने से पहले ही उमेश कामत अरेस्ट

लेकिन शिमला जाने का प्लान बनाने से पहले ही मुंबई क्राइम ब्रांच ने उमेश कामत को फरवरी में ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उमेश के जब्त किए गए मोबाइल फोन से राज कुंद्रा के खिलाफ भरपूर ऐविडेंस मुंबई क्राइम ब्रांच को मिले थे। यहां बताना जरूरी है कि उमेश कामत के साथ जिस यश ठाकुर की यह चैट्स बाहर आई है, उसी यश ठाकुर ने ऐंटी करप्शन ब्यूरो को चार मेल किए थे। इनमें आरोप लगाया गया था कि राज कुंद्रा ने मुंबई क्राइम ब्रांच में किसी अधिकारी को 25 लाख रुपये घूस में दिए थे। इसी वजह से वह फरवरी में नाम आने के बावजूद गिरफ्तार नहीं हुए थे। मुंबई पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है।

पूर्व मंत्री के दफ्तर में चली गोली, एक घायल, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *