⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 112 शब्द|📅 25 Jul 2021
डेली संवाद, किन्नौर
हिमाचल के किनौर में बड़ी घटना घटी है। किन्नौर के बटसेरी पर बड़ा हादसा हुआ। यहां पहाड़ से अचानक पत्थरों की बरसात शुरू हो गई। जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस दौरान 9 पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल के किन्नौर में बटसेरी के पास आज अचानक पहाड़ से बड़-बड़े पत्थरों की बरसात होने लगी। कोई कुछ समझ पाता है, इससे पहले कई गाड़ियां इन पत्थरों की चपेत में आ गई। इस घटना में 9 पर्यटकों की मौत बताई जा रही है। वहीं, कई लोग घायल हैं।
पूर्व मंत्री के दफ्तर में चली गोली, एक घायल, देखें Video









