डेली संवाद की खबर का असर: जालंधर निगम सदन में गूंजा विज्ञापन घोटाला, भाजपा के साथ कांग्रेसी कौंसलरों ने कहा – मेयर जगदीश राजा माफी मांगे और अपने पद से इस्तीफा दें, हाउस में जमकर हंगामा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 386 शब्द|📅 27 Jul 2021

डेली संवाद की खबर का असर: जालंधर निगम सदन में गूंजा विज्ञापन घोटाला, भाजपा के साथ कांग्रेसी कौंसलरों ने कहा - मेयर जगदीश राजा माफी मांगे और अपने पद से इस्तीफा दें, हाउस में जमकर हंगामा

डेली संवाद, जालंधर
करोड़ों रुपए के विज्ञापन घोटाले के मामले में जालंधर नगर निगम के कांग्रेस और भाजपा पार्षदों ने मेयर जगदीश राजा से आज निगम सदन की बैठक में इस्तीफा मांगा। डेली संवाद ने आज ही करोड़ों रुपए के विज्ञापन घोटाले का पर्दाफाश किया था। डेली संवाद की खबर को लेकर कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों ने निगम सदन में जमकर हंगामा किया। पार्षदों ने एकमत होकर मेयर जगदीश राजा से कहा कि अगर आपसे घोटालेबाज अफसरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है, तो गद्दी छोड़ दो।

जालंधर नगर निगम हाउस की बैठक मंगलवार को दोपहर 3 बजे रेड क्रास भवन में शुरू हुई। बैठक में कारोबारी सचिन जैन हत्याकांड की गूंज नगर निगम सदन में भी सुनाई दी है। भाजपा जिला प्रधान और पार्षद सुशील शर्मा ने पिछले दिनों शहर में हिंसक वारदात का शिकार हुए सचिन जैन, टिंकू और हैप्पी संधू को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हाउस में मांग की कि शहर में बढ़ रही हत्याओं की वारदातों और बिगड़ रहे लॉ एंड ऑर्डर की निंदा की जाए।

करोड़ों रुपए के घोटाले की डेली संवाद में छपी खबर का हवाला देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ कौंसलर देसराज जस्सल ने मीटिंग में रखे गए विज्ञापन के टेंडर को रद करने कहा। पार्षद देस राज जस्सल ने कहा कि या तो मेयर जगदीश राजा माफी मांगें या इस्तीफा दें। कांग्रेस पार्षद मनदीप जस्सल ने कहा कि अगर अफसरशाही इसी तरह हावी रखनी है तो उनसे इस्तीफा ले लिया जाए।

भाजपा पार्षदों ने भी मेयर से मांगा इस्तीफा

भाजपा पार्षदों ने भी मेयर जगदीश राजा से इस्तीफा मांगा। उन्हाेंने आरोप लगाया कि सभी बड़े प्रोजेक्ट्स में भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा पार्षदों ने मेयर के सामने आकर मंच पर चढ़कर मुर्दाबाद के नारे लगाए। जवाब में कांग्रेसी पार्षदाें ने मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस की 20 से ज्यादा महिला पार्षद मेयर के समर्थन में आकर खड़ी हो गई है। कांग्रेसी और भाजपा पार्षदों आपने सामने और लगातार नारेबाजी चल रही है। गाैरतलब है कि कई महीनाें बाद हाे रही निगम की बैठक काे लेकर विपक्ष कई दिनाें से मेयर काे घेरने की रणनीति तैयार कर रहा था।

इसे भी पढ़ें : जालंधर: मंत्री के नाम पर लूट है, लूट सको तो लूट… विज्ञापन के नाम पर भ्रष्टाचार का “PYRAMID”, लिमका कंपनी ने लगाया “मत थक”, नगर निगम का एक-एक पैसा ‘पी’ जा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *