करतारपुर कॉरिडोर फिर से खोलने को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से की अपील

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 28 Jul 2021

करतारपुर कॉरिडोर फिर से खोलने को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से की अपील

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोविड की स्थिति में सुधार आने के मद्देनज़र करतारपुर कॉरिडोर फिर से खोलने की अपील की है जिससे लोग पाकिस्तान में स्थित ऐतिहासिक गुरूधाम के दर्शन-दीदार कर सकें।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार को कॉरिडोर का प्रयोग करने वाले श्रद्धालुओं की टेस्टिंग और टीकाकरण सहित कोविड-19 के प्रोटोकॉल के सही ढंग से पालन को यकीनी बनाने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने में ख़ुशी होगी। उन्होंने इस सम्बन्ध में प्रधानमंत्री की सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद ज़ाहिर की।

इसे भी पढ़ें : मेयर ‘साहब’ ये क्या हो रहा है! रतन फर्नीचर के अवैध निर्माण को पहले सील किया, अब रातोंरात बन गया कामर्शियल माल

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के फैलने के कारण मार्च, 2020 में कॉरिडोर के द्वारा करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं की यातायात को रोक दिया गया था। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, “पंजाब में कोविड-19 की स्थिति में पिछले एक महीने से काफ़ी सुधार होने के संकेत सामने आए हैं और मुझे आपके साथ यह बात साझा करते हुए ख़ुशी हो रही है कि लगभग एक साल के समय के बाद बीते दिन कोविड-19 से एक भी मौत नहीं हुई।“ उन्होंने कहा कि बदले हुए हालात में स्वाभाविक है कि लोगों ने करतारपुर साहिब में गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शनों की इच्छा फिर से ज़ाहिर की है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, “हम भाग्यशाली हैं कि नवंबर, 2019 में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर करतारपुर कॉरिडोर खोला गया था।“ उन्होंने कहा, “यह कॉरिडोर खुलने से अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ ही दूरी पर पाकिस्तान में स्थित करतारपुर में ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब के ‘खुले दर्शन दीदार’ की लंबे समय से चली आ रही माँग पूरी करने में मदद मिली थी।

Navjot Sidhu गुरु ने झुककर किया सजदा, कैप्टन ने जोड़े हाथ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *