लारेंस बिश्नोई गैंग का संचालक और पंजाब का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है FIR

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लारेंस बिश्नोई गैंग का संचालक और पंजाब का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है FIR

सहारनपुर/दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को दिल्ली के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर काला जठेड़ी (Kala Jatheri) को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर काला जठेड़ी पर सात लाख का इनाम है। काला जठेड़ी पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई मामले दर्ज हैं। काला जठेड़ी उर्फ संदीप कई मामलों में अपराधी है। काला जठेड़ी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है।

स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस के डीसीपी मनीषी चंद्रा के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 7 लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर काला जठेड़ी को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई मामलों में वांछित है।

काला ही ऑपरेट कर रहा था बिश्नोई गैंग

बता दें कि लारेंस बिश्नोई गिरोह को पहले राजू बसौदी थाईलैंड में बैठकर ऑपरेट कर रहा था। हरियाणा एसटीएफ ने उसे वहां से डिपोर्ट कराकर गिरफ्तार किया था। लारेंस बिश्नोई पहले ही जेल में है। अब इस गिरोह को काला जठेड़ी ही ऑपरेट कर रहा था। काला का गिरोह रंगदारी, फिरौती, लूट व हत्या की वारदात के लिए कुख्यात है।

बता दें कि बीते साल 2 फरवरी को गुड़गांव पुलिस संदीप उर्फ काला जठेड़ी को फरीदाबाद अदालत में पेशी के लिए लेकर आई थी। उसे वापस ले जाने के दौरान गुड़गांव मार्ग पर बदमाशों ने पुलिस की बस घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर काला जठेड़ी को छुड़ा लिया था। इस मामले में डबुआ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। तभी से काला जठेड़ी फिल्मी अंदाज में फरार था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *