डेली संवाद, चंडीगढ़
पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने अपनी बेटी अमनजोत कौर रामूवालिया के BJP में शामिल होने पर सभी संबंध तोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बेटी से हर तरह के संबंध तोड़ लिए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने न तो उनके साथ BJP में शामिल होने संबंधित कोई सलाह की और न ही कोई बातचीत की है।
रामूवालिया ने कहा कि मेरी दोहती को भी इस बात का नहीं पता कि अमनजोत कौर BJP में शामिल हो रही है। रामूवालिया ने कहा कि उनके पिता हमेशा ही गुरु नानक साहिब की विचारधारा को समर्पित रहे हैं और अपने भाईचारे के लोगों के साथ खड़े रहे हैं।
रामूवालिया ने कहा कि अमनजोत कौर की पहचान उनसे है, अमनजोत मेरी बेटी है, इसलिए लोग उसे जानते हैं। अमनजोत की अपनी कोई पहचान नहीं है। बता दें की रामूवालिया ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं, लेकिन उनकी बेटी ने BJP में जाकर बहुत बड़ी गलती की है। उनकी बेटी ने उनकी पीठ में छूरा मारा है, जिसे वह बर्दाशत नहीं कर सकते।








