पंजाब में गैंगवार: अस्पताल में घुसकर कुख्यात गैंगस्टर और उसके दोस्त को गोलियों से भूना, पूरे शहर में दहशत

Daily Samvad
3 Min Read

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। यहां जेल से जमानत पर छूटे कुख्यात गैंगस्टर रणदीप सिंह उर्फ राणा कंधोवालिया सहित तीन लोगों पर मंगलवार की रात ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। घटना को कार में सवार चार युवकों ने अंजाम दिया है। दो आरोपी मजीठा रोड स्थित केडी अस्पताल की दूसरी मंजिल पर राणा और उसके साथी तेजवीर सिंह के पीछे पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी। वारदात अंजाम देने के बाद चारों आरोपित अपनी सफेद रंग की क्रेटा में सवार होकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक अटारी के पास रहने वाला रणदीप सिंह उर्फ राणा कंधोंवालिया अपने दोस्त अकाली दल बादल के स्टूडेंट विंग के प्रधान तेजवीर सिंह के साथ अपने किसी रिश्तेदार का हाल पूछने केडी अस्पताल पहुंचा था। हरियाणा की महिला रिश्तेदार पिछले 1 सप्ताह से अस्पताल में अपना इलाज करवा रही थी।

ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी

जांच में सामने आया कि राणा 2 दिन पहले भी उसका हाल जानने अस्पताल आया था। मंगलवार को जैसे ही अस्पताल में वह दाखिल हुआ तो क्रेटा कार में सवार चार युवक भी उसके पीछे आकर रुक गए। तेजवीर और राणा सीढ़ियों के रास्ते अपनी रिश्तेदार के पास पहुंच रहे थे। ठीक उसी समय दो हमलावर भी उनका पीछा कर रहे थे। दूसरी मंजिल पर पहुंचते ही दोनों आरोपितों ने राणा कंधों वालिया और तेजवीर सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राणा के शरीर में पांच गोलियां और तेजवीर को 3 गोलियां लगी। मौके पर मौजूद जब अस्पताल के गार्ड ने शोर मचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने एक गोली उसे भी मार दी। बाद में सभी क्रेटा कार में सवार होकर फरार हो गए।

जमानत पर था गैंगस्टर

कुख्यात गैंगस्टर रणदीप सिंह के खिलाफ मारपीट, गोलियां चलाने और गुंडागर्दी के दर्जन पर मामले दर्ज हैं। आरोपित काफी समय तक जेल में भी रहा। दिसंबर 2019 को कोर्ट ने राणा को जमानत पर रिहा कर दिया था। बताया जा रहा है कि परिवार राणा को हमेशा सुधारने की नसीहत दे रहा था, लेकिन कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया उसे जेल से ही मार देने की लगातार धमकियां दे रहा था।

परिवार ने 30 अक्टूबर, 2020 को राणा की शादी कर दी थी। राणा और उसके साथियों ने अपनी शादी के समारोह पर जमकर फायरिंग की थी। इस बाबत भी पुराना उसके साथियों पर गोलियां चलाने का मामला दर्ज किया गया थाl इस दौरान फरवरी 2020 में कोर्ट से पेशी भुगतने के बाद घर लौट रहे राणा पर जग्गू भगवानपुरिया ने गोलियां चला कर मार देने की कोशिश की थी।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *