हरसिमरत कौर बादल से भिड़ गए कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू, कहा – किसानों के नाम पर ड्रामा न करें

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 193 शब्द|📅 04 Aug 2021

हरसिमरत कौर बादल से भिड़ गए कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू, कहा - किसानों के नाम पर ड्रामा न करें

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे पर बुधवार को शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच संसद परिसर में तीखी नोकझोंक हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल संसद परिसर में कृषि कानूनों का विरोध करते हुए तख्ती लेकर खड़ी थीं। उसी दौरान वहां से गुजर रहे बिट्टू उनके पास पहुंच गए। ॉ

रवनीत बिट्टू ने कहा कि आपका ये प्रदर्शन नकली है। आप जब मंत्री थीं तब ही बिल पास हुआ उस समय आपने कुछ नहीं कहा लेकिन जब किसानों का प्रदर्शन जोर हुआ तो आपने इस्तीफा दे दिया। आप सिर्फ ड्रामा कर रही हैं। संसद में विरोध के दौरान अकाली दल के नेता गायब थे।

वहीं रवनीत सिंह बिट्टू के आरोप पर हरसिमरत कौर ने कहा कि मैं मंत्री नहीं थी। इस पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि आप झूठ बोल रही हैं। हरसिमरत ने कहा कि हमने पद से इस्तीफा दे दिया था। हरसिमरत ने कहा कि इनसे पुछिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी कहां थे। उन्होंने कहा कि आपके भागने की वजह से ऐसा हुआ था। राहुल गांधी और सोनिया गांधी के वॉकआउट की वजह से बिल पास हुए।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *