डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री के सुरक्षा कर्मी के घर पर धावा बोलकर कोट मोहल्ला के कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मी को मारमार कर लहूलुहान कर दिया। सुरक्षा कर्मी पर कातिलाना हमले करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
जानकारी के मुताबिक मॉडल हाउस में रहने वाले प्रेम कुमार के घर कोट मोहल्ला के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। प्रेम कुमार पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह केपी का अंगरक्षक है। बीती रात प्रेम कुमार जैसे ही अपने घर पहुंचे, उनपर कोट मोहल्ला से आए कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
प्रेम कुमार पर कातिलाना हमला कर सिर फाड दिया। इस दौरान पुलिस को फोन किया गया, लेकिन मौके पर कोई पुलिस वाला नहीं, पहुंचा। गुंडो ने प्रेम कुमार को लहूलुहान कर घर वालों को मारने की धमकी दी है।
IAS ट्रेनी SHO थाने से गायब
इस मामले की शिकायत जब भार्गव कैम्प के SHO आईएएस ट्रेनी अफसर को फोन किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। यहाँ तक कि घटना के कई घण्टे बीत जाने के बाद पुलिस ने अभी तक शिकायत भी नहीं दर्ज की गई।









