पति राज कुंद्रा के पोर्न मूवी के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी मां पर लगा सनसनीखेज आरोप

Daily Samvad
4 Min Read
Shilpa Shetty
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 541 शब्द|📅 09 Aug 2021

पति राज कुंद्रा के पोर्न मूवी के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी मां पर लगा सनसनीखेज आरोप

लखनऊ। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उनकी मां पर करोड़ों की ठगी के मामले में फंसती जा रही हैं। आयोसिस स्लिमिंग स्किन सैलून व स्पा नाम से शिल्पा शेटटी व उनकी मां सुनंदा शेट्टी ने कंपनी खोली। इनकी शाखा राजधानी में खुलवाने के नाम पर कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों ने कई लोगों से संपर्क किया। उनसे सेंटर देने के नाम पर करोड़ों रुपये वसूले थे।

इस मामले में विभूतिखंड थाने में ओमेक्स हाइट्स निवासी ज्योत्सना चौहान और हजरतगंज थाने में रोहित वीर सिंह ने ठगी के नाम पर मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों मामलो की विवेचना तेज हो गई है। जिसमें शिल्पा व उनकी मां सुनंदा की भूमिका भी सामने आ रही है। इस संबंध में हजरतगंज पुलिस ने जहां एक महीने पहले नोटिस भेजा था। वहीं विभूतिखंड पुलिस की टीम भी नोटिस तामिल कराने पहुंच रही है। उधर, डीसीपी पूर्वी की एक विशेष टीम अलग से जांच के लिए मुंबई पहुंच गई है। जांच में भूमिका स्पष्ट होने पर दोनों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

करीब ढाई करोड़ रुपये दो बार में वसूले

विभूतिखंड थानाक्षेत्र के ओमेक्स हाईट्स निवासी ज्योत्सना चौहान ने पिछले साल जून में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया कि उनसे वेलनेस सेंटर खोलने के नाम पर उनसे आयोसिस कंपनी के किरन वावा, विनय भसीन, अनिका चतुर्वेदी, इशरफिल, नवनीत कौर, आशा, पूनम झा सहित कई लोगों पर करीब ढाई करोड़ रुपये दो बार में वसूले।

वहीं सेंटर खोलने के लिए कंपनी के लोगों ने ही सामान भेजा। जिसके बदले में रुपये वसूले। इसके लिए कई फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग किया गया। सेंटर के उद्घाटन में सेलिब्रेटी के आने की बात कही गई थी। लेकिन उद्घाटन के कुछ समय पहले ही इस वायदे से मुकर गये। पीड़ित के मुताबिक कंपनी ने उसे काफी नुकसान पहुंचाया।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं हजरतगंज थाने में रोहित वीर सिंह ने भी मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें पुलिस ने विवेचना के दौरान शिल्पा शेट़्टी व उनकी मां सुनंदा शेट्टी को एक महीने पहले ही बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन दोनों ने अपना बयान दर्ज नहीं कराया। जल्द ही हजरतगंज पुलिस भी दोबारा दोनों सेलीब्रेटी का बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई जा सकती है।

एसीपी विभूतिखंड अनूप सिंह के मुताबिक ज्योत्सना चौहान के मुकदमे की विवेचना वेब चौकी प्रभारी द्वारा की जा रही थी। इस दौरान पीड़ित पक्ष द्वारा उपलब्ध कराए गये साक्ष्य के आधार पर मुकदमे में फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराएं बढ़ाई गई थीं। इसके कुछ दिन बाद इस मुकदमें की विवेचना विभूतिखंड थाने से चिनहट भेज दिया गया। अब इसकी विवेचना बीबीडी चौकी प्रभारी कर रहे हैं। वही इस हाईप्रोफाइल केस की मॉनिटरिंग खुद डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन कर रहे हैं।

साक्ष्य जुटाने के लिए एक पुलिस टीम मुंबई भेजी

उन्होंने इस मामले के संबंध में साक्ष्य जुटाने के लिए एक पुलिस टीम मुंबई भेजी है। वहीं विवेचक बीबीडी चौकी प्रभारी फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उनकी मां सुनंदा शेट्टी को बयान दर्ज कराने व अन्य बिंदुओं पर पड़ताल के लिए मुंबई सोमवार को रवाना होंगे।  एसीपी के मुताबिक मामला काफी हाईप्रोफाइल और संवेदनशील है। ऐसे में हर पहलुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *