Big News: अमृतसर में चाइना मेड हैंड ग्रेनेड और टिफिन बम बरामद, पाकिस्तानी- खालिस्तानी आतंकवादी कनेक्शन, DGP ने किया बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 09 Aug 2021

Big News: अमृतसर में चाइना मेड हैंड ग्रेनेड और टिफिन बम बरामद, पाकिस्तानी- खालिस्तानी आतंकवादी कनेक्शन, DGP ने किया बड़ा खुलासा

अमृतसर। पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने अमृतसर (Amritsar) में रुरल एरिया से हैंड ग्रेनेड और टिफिन बॉक्स IED बम और कारतूस बरामद किए हैं। बच्चों के टिफिन बॉक्स में IED बम फिट किया गया था। पाकिस्तान सीमा से सटे डलिके गांव से IED बम और हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

हथियारों का ये जखीरा ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान (Pakistan) से भेजा गया है। बरामद 5 हैंड ग्रेनेड, 1009 MM कारतूस और टिफिन बम बैग के जरिये भेजे गए हैं। यह जानकारी पंजाब डीजीपी दिनकर गुप्ता ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।

भीड़भाड़ वाली जगह को टॉरगेट

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि, IED बम में 2 किलो RDX लगाया गया था। स्विच के जरिये टाइम बम बनाया गया था. मैग्नेट लगाकर बम को ऐसा बनाया गया था कि बम की मिसहैंडलिंग करने पर धमाका हो सकता था. फोन के जरिये भी बम को ऑपरेट किया जा सकता था. तीन डेटोनेटर भी बरामद किए गए हैं।

उन्‍होंने बताया कि हाई वैल्यू टॉरगेट के लिये बम का इस्तेमाल किया जाना था. पंजाब डीजीपी दिनकर गुप्ता के मुताबिक टिफिन बॉक्स बम के माध्यम से किसी भीड़भाड़ वाली जगह को टॉरगेट करने की तैयारी थी. ये टिफिन बम 2-3 किलो RDX से लैस था और बड़ा नुकसान हो सकता था।

खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस का हाथ

इस साजिश में खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस और अन्य खालिस्तान ग्रुपों की इन्वॉलवमेंट से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्‍होंने बताया कि पंजाब के सीएम भी निशाने पर हो सकते थे. उन्‍होंने कहा कि दिल्ली या कश्मीर को दहलाने की साजिश के इस एंगल पर कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी. डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया शनिवार शाम को ये ड्रोन का मूवमेंट देखा गया और रविवार शाम को सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों से भरा बैग पंजाब पुलिस ने बरामद किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *