डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर है। यहां एक फैक्ट्री में आज तड़के आग लग गई है। आग लगने के साथ-साथ फैक्ट्री के अंदर जोर-जोर से ब्लास्ट भी हो रहे हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
जानकारी के मुताबिक जालंधर में सोढल रोड स्थित ग्लोब कॉलोनी में एक पाइप की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री के अंदर जोर-जोर से ब्लास्ट हो रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज तड़के फैक्ट्री से धुआं निकल रहा था उसके बाद आग की लपटें देखी और ब्लास्ट शुरू हो गया। जिससे चारों तरफ दहशत का माहौल है।फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं।







