जालंधर में नगर निगम के खिलाफ धरने पर बैठा 6 साल का बच्चा, बोला- मेयर अंकल मेरा सीवरेज साफ कराओ

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 207 शब्द|📅 10 Aug 2021

जालंधर में नगर निगम के खिलाफ धरने पर बैठा 6 साल का बच्चा, बोला- मेयर अंकल मेरा सीवरेज साफ कराओ

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर कैंट हलके में पड़ते वार्ड-30 में सीवरेज की समस्या को लेकर इलाके के लोगों ने वडाला चौक पर जाम लगा दिया। इलाके के लोगों ने बताया कि कई दिनों से सीवरेज जाम है, गंदा पानी घरों में घुस आया है, लेकिन नगर निगम की टीम सीवरेज की सफाई नहीं करवा रही है। लोगों में इतना गुस्सा है कि एक 6 साल का बच्चा भी धरने पर बैठ गया। बच्चे ने कहा कि मेयर अंकल जब तक सीवरेज साफ नहीं करवाओ, हम नहीं उठेंगे।

वार्ड-30 में पड़ते खुरला किंगरा के लोगों ने बताया कि कई दिनों से बारिश और सीवरेज का पानी उन्हें बीमार कर रहा है। लोगों ने बताया कि सीवरेज की सफाई के लिए कई बार पार्षद पवन कुमार से कहा गया, लेकिन पार्षद ने कोई काम नहीं किया, जिससे सीवरेज का गंदा पानी घरों में घुस आया है।

खुरला किंगरा के गुस्साए लोगों ने आज वडाला चौक पर धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने मेयर और नगर निगम अफसरों के साथ पार्षद पवन कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा है कि अगर सीवरेज की सफाई आज शुरू नहीं की गई तो नगर निगम का घेराव करेंगे।

LOVE मैरिज करने पर लड़का-लड़की को सरपंच ने गांव से किया बेदखल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *