पंजाब: शहर में चली गोली, घरेलू कलह के चलते लैक्चरर ने पत्नी व सास को मारी गोलियां

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 10 Aug 2021

पंजाब: शहर में चली गोली, घरेलू कलह के चलते लैक्चरर ने पत्नी व सास को मारी गोलियां

लुधियाना। हैबोवाल के पवित्र नगर इलाके में बड़ी वारदात सामने आई है। मंगलवार सुबह पारिवारिक कलह के चलते जसविंदर ने पहले पत्नी ओर फिर सास को गोलियां मार दीं। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। गंभीर अवस्था मे इलाज के लिए दोनों को डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनके ऑपरेशन करने में जुटी हुई है। घायलाें की पहचान शिवानी व उसकी मां वंदना के रूप में हुई है।

 

घटना का पता चलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी एक्सपर्ट्स टीमों को लेकर मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। आरोपित की तलाश में उसके ठिकानों पर रेड करने के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। घटना मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे की है।

घर में हुई तकरार के बाद जसविंदर ने पहले अपनी पत्नी शिवानी के मुंह में गोली मार दी। उसके बाद वह गुस्से में तमतमाते हुए पास ही बेकरी के सामान का खोखा लगाने वाली अपनी सास के पास पहुंचा। उस समय वंदना दुकान खोलने में लगी हुई थी। आरोपित ने पीछे से उस पर भी गोली दाग दी। जो उसकी पीठ में जा लगी।

कॉलेज में था लेक्चरर

बताया जा रहा है कि आरोपित पहले एक कॉलेज में लेक्चरर था। मगर इन दिनों बेकार था। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने के साथ उसकी तलाश में जुटी हुई है। अभी इस बात का भी पता नहीं चल सका है कि वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल लाइसेंसशुदा है या फिर अवैध है। थाना हैबोवाल प्रभारी के अनुसार आरोपित फरार है। मामले की जांच जारी है। मां-बेटी गंभीर हैं और उनके होश में आते ही पूरी घटना का पता चल पाएगा।

पंजाब: शहर में चली गोली, घरेलू कलह के चलते लैक्चरर ने पत्नी व सास को मारी गोलियां

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *