BIG BREAKING: पंजाब सरकार ने दो अधिकारियों को किया सस्पैंड, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read

suspended

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री भारत भूषण आशु द्वारा आज जारी किए गए आदेशों पर जंडियाला गुरू स्टॉक मामले में दो अन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। आज निलंबित किए गए अधिकारियों में चैरी भाटिया, सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी और राजिन्दर बैंस, निरीक्षक शामिल हैं। इन अधिकारियों के विरुद्ध चार्जशीट भी जारी करने के आदेश दिए गए हैं।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री भारत भूषण आशु के आदेशों पर जंडियाला गुरू स्टॉक की कमी मामले में पहले भी दो अधिकारी निलंबित किए जा चुके हैं। श्री आशु द्वारा आज जारी आदेशों के अनुसार मौजूदा डिप्टी डायरैक्टर फील्ड जालंधर डिवीजऩ, फ़सलीय वर्ष 2018-19 से अमृतसर जि़ले में तैनात रहे सभी जि़ला खाद्य एवं आपूर्ति कंट्रोलर जिनमें सतवीर सिंह मावी, रजनीश कुमारी, मंगल दास, लखविन्दर सिंह, जसजीत कौर और राज ऋषि महिरा शामिल हैं, हिंमाशु कक्कड़, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी और निरीक्षक निशान सिंह और रणधीर सिंह के विरुद्ध भी चार्जशीट जारी करने के आदेश दिए गए हैं।

अनुशासनिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

खाद्य मंत्री ने आज विभाग के उच्च अधिकारियों को आदेश दिए कि गोदामों और पलिंथों की फिजिकल वैरीफिकेशन (पी.वी.) करने के लिए ऑनलाइन विधि आगामी पैडी सीज़न से पहले स्थापित की जाए और सभी जाँच-पड़तालें को ऑनलाइन विधि के द्वारा ही की जाएँ। उन्होंने विभाग के हरेक स्तर के अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन पी.वी. करने सम्बन्धित ड्यूटियाँ भी निश्चित कर दी हैं और यह भी आदेश दिए कि जो अधिकारी समय पर पी.वी. नहीं करेगा, उसके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

श्री आशु ने विभाग द्वारा लगाई गई जांच टीम को आदेश दिए कि वह इस मामले सम्बन्धी जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करें, जिससे सभी दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग में किसी भी किस्म का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भ्रष्टाचार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *