BIG BREAKING: हिमाचल के किन्नौर में नेशनल हाईवे पर भारी लैंड स्लाइड, कई वाहन दबे, सवारियों से भरी बस भी मलबे में दबी, बचाव टीम रवाना

Daily Samvad
1 Min Read

Big news

डेली संवाद, किन्नौर
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भारी लैंड स्लाइड की वजह बड़ा हादसा हुआ है। लैंड स्लाइड के चलते पहाड़ी गिर गई है। इसमें कई छोटे और बड़े वाहन दबे होने की आशंका है। अभी भी लैंड स्लाइड जारी है। बताया जा रहा है कि मलबे में सवारियों से भरी एक बस भी दब गई है।

जानकारी के पास किन्नौर में नेशनल हाईवे पर निगुलसरी के पास पहाड़ी गिरी है। इसके मलबे में छोटे वाहन के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि सवारियों से भरी एक बस भी मलबे में दब गई है। सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी और बचाव टीम घटनास्थल पर रवाना हो गई है।

किन्नौर में हाईवे पर बड़ा हादसा। लैंड स्लाइड से कई वाहन फंस गए हैं। कई वाहनों के दबे होने की आशंका है। किन्नौर में भारी लैंड स्लाइड जारी है। मलबे में कई गाड़ियां दबी। एक बस भी दबी बताई जा रही है। बचाव और राहत के लिए भेजी गई टीम मौके पर नहीं पहुंच पा रही है, क्योंकि लैंड स्लाइड अभी भी जारी है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *