BIG NEWS: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 17 गांवों के किसानों का सपना किया पूरा

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
बाघा पुराना विधान सभा हलके के 17 गाँवों के स्थानीय किसानों की लंबे समय से लंबित माँग को स्वीकार करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज मोगा जिले में ‘सिविआ रजबाहा’ के नवीनीकरण और रीलाईनिंग के लिए 13 करोड़ रुपए को मंज़ूरी दे दी है। जिससे किसानों के सपने पूरे हुए हैं।

बाघा पुराना ब्लॉक समिति के चेयरमैन गुरचरण सिंह चीदा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज दोपहर मुख्यमंत्री के साथ उनके सरकारी निवास स्थान पर ओ.एस.डी. सन्दीप सिंह बराड़ की उपस्थिति में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इस नेक कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया।

इस मामले का तुरंत नोटिस लेते हुए मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया कि वह नवीनीकरण और रीलायनिंग का काम जल्द से जल्द पूरा करें, जिससे स्थानीय किसानों को उनकी फसलों के लिए अपेक्षित पानी मिल सके।

सिविआ रजबाहे की ख़स्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए प्रतिनिधिमंडल ने इसको तुरंत मज़बूत करने की माँग की, जिससे इसके पानी ले जाने की क्षमता 30 से 75 क्यूसिक तक बढ़ाई जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इसकी नाज़ुक स्थिति के कारण मौजूदा पानी की क्षमता बहुत कम थी और इस कारण लगातार दरार पडऩे के कारण फसलों का नुकसान और खेतों में पानी की सप्लाई पर बुरा प्रभाव पड़ा।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *