साड़ी और सूट छोड़ Kangana Ranaut ने पहनी ब्रालेट, सोशल मीडिया में हुई जमकर ट्रोल, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read

नई दिल्ली। मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर एथनिक लुक में ही नजर आती हैं लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला. कंगना ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उनका लुक काफी हॉट नजर आ रहा है।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग खत्म कर ली है. उन्होंने रैप अप पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं. फिल्म में कंगना एक्शन अवतार में दिखेंगी. अब उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं. उनके पीछे सनसेट नजर आ रहा है. किसी लेक के किनारे खड़े होकर वह पोज दे रही हैं।

ब्रालेट में नजर आईं कंगना

तस्वीरों में कंगना (Kangana Ranaut) ने व्हाइट कलर की ब्रालेट पहनी है और उसे हाई वेस्ट पैंट के साथ कैरी किया हुआ है. कंगना ने लुक को कंपलीट करने के लिए बालों का बन बनाया हुआ है. न्यूड मेकअप में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिख रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक शेर लिखा है- ‘मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का, उसी को देखकर जीते हैं जिस काफिर पर दम निकले।’

कंगना (Kangana Ranaut) की इस तस्वीर पर जहां फैंस तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स उनके कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल करने लगे. लोगों ने कंगना के पहनावे पर सवाल खड़े किए हैं. लोगों ने इस ग्लैमरस लुक को लेकर कंगना की काफी खिंचाई की है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *