PM Modi ने कहा- नहीं भुला सकते बंटवारे का दर्द, आज मनाएंगे ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’

Daily Samvad
2 Min Read

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) से एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भारत-पाकिस्तान के बंटवारे (India-Pakistan Partition) के वक्त दंगों में मारे गए लोगों को याद किया. उन्होंने कहा कि लाखों भाई-बहनों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. इस दिन को भुलाया नहीं जा सकता है. भारत 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Horrors Remembrance Day) के रूप में मनाएगा।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता. नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी. उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है।

मानवीय संवेदनाएं मजबूत करने का दिन

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि Partition Horrors Remembrance Day का यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी।

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त बंगाल, बिहार और पंजाब में सांप्रदायिक दंगे हुए थे. जिसमें करीब 2 लाख 50 हजार से 10 लाख लोग मारे गए थे. जान लें कि सांप्रदायिक दंगों को रोकने के लिए उस वक्त महात्मा गांधी बंगाल के नोआखली में अनशन पर बैठ गए थे. वे स्वतंत्रता दिवस के समारोह में भी नहीं शामिल हुए थे।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *