BIG BREAKING: पुलिस चौकी के पास ज्वैलर्स से एक करोड़ पांच लाख की लूट, पुलिस में हड़कंप

Daily Samvad
1 Min Read

loot

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को दिनदहाड़े लूट लिया। लूट की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शहर के मंडीरामदास की गली रामपाल निवासी राहुल अग्रवाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल चांदी व्यापारी हैं। सोमवार की सुबह राजकुमार का चचेरा भाई अंकित बंसल निवासी गणपति एंक्लेव, सरस्वती कुंड एक करोड़ पांच लाख रुपये स्टेट बैंक में जमा कराने के लिए स्कूटी से निकला था।

करीब 10.30 बजे बाग बहादुर चौकी से 50 मीटर दूर बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने अंकित से मारपीट कर बैग छीन लिया और भाग गए। दिनदहाड़े शहर के पॉश इलाके में हुई वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह समेत अफसर भी पहुंच गए। फिलहाल पुलिस अंकित से जानकारी कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *