BIG NEWS: पंजाब में AAP और कांग्रेसी वर्करों में खूनी भिड़ंत, पथराव के साथ गोलीबारी, शहर में तनाव

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, तरनतारन
पंजाब के तरनतारन से भी बड़ी खबर आ रही है। यहां सियासी दलों में टकराव हुआ है। पत्थर चलाए गए हैं और गोलियां चलाए जाने की भी खबर है।

जानकारी के मुताबिक तरनतारन के मुरादपुरा में आज आम आदमी पार्टी और कांग्रेस वर्करों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के वर्कर्स फ्री में बिजली देने का घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे इसी बीच वहां कांग्रेस पार्टी के वर्कर पहुंच गए और आम आदमी पार्टी के प्रचार का विरोध शुरू कर दिया।

इस दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस वर्करों के बीच मारपीट और हाथापाई की नौबत आ गई। यहां तक की दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर पत्थर चलाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बवाल में गोलियां भी चली है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *