जालंधर में तमंचे पर ‘आशिकी’: नाबालिग लड़की को प्रेमिका बताकर सिरफिरे आशिक ने पूरे परिवार को रात भर किया परेशान

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में तमंचे (हथियार) के बल पर एक नाबालिग लड़की के घर वालों को डरा धमका कर लड़का घर में घुस गया। यही नहीं, उक्त आरोपी लड़के ने तमंचे के बल पर नाबालिग लड़की के कमरे में उत्पात मचाया और उसके छोटे भाई व मातापिता को जान से मारने की धमकी दी है। इस तरह की एक शिकायत जालंधर पुलिस के पास पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में नाबालिग लड़की को अपनी प्रेमिका बताकर घर पहुंचे लड़के ने हवा में तमंचा लहराया और सभी को मारने की धमकी दे डाली। बस्ती दानिशमंदा में रहते इस परिवार का आरोप है कि तमंचे के बल पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ रात में कमरे में उक्त लड़का रहा।

बस्ती दानिशमंदा के इस परिवार का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी को उक्त लड़के ने अपने जाल में फंसा लिया है। जिससे उसकी नाबागिल बेटी को मिलने मंगलवार रात उक्त लड़का आ गया। लड़के को मना किया तो उसने हथियार निकाल लिया और सभी को डराने लगा। इस दौरान लड़के ने नाबालिग प्रेमिका के छोटे भाई के सिर पर तमंचा तान दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *