MLA परगट सिंह के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले नवजोत सिद्धू, कई मुद्दों पर हुई चर्चा, कांग्रेस भवन में बैठेंगे कैबिनेट मंत्री, देखें मंत्रियों की लिस्ट

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू और महासचिव व जालंधर कैंट हलके के विधायक परगट सिंह आज सिसवां फार्म हाउस में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान कई सियासी और संगठन को लेकर चर्चा हुई है।

कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के साथ MLA परगट सिंह ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई अहम मुद्दों पर सिद्धू और कैप्टन के बीच चर्चा हुई है।

जानकारी के मुताबिक नवजोत सिद्धू ने कैप्टन से मंत्रियों को कांग्रेस भवन में बैठने की बात कही है। जिस पर कैप्टन ने कहा है कि कांग्रेस भवन में बारी-बारी से सभी कैबिनेट मंत्री 3 घंटे के लिए बैठेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से समस्याएं सुनी जाएंगी।

नवजोत सिंह सिद्धू ने इस मौके पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र सौंपा है। इसके अलावा मंत्रियों के रोस्टर लिस्ट भी सौंपी है। इस लिस्ट के मुताबिक कैबिनेट मंत्री कांग्रेस भवन में बैठकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की  समस्याएं सुनेंगे।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *