डिप्स की छात्राओं ने बनाया रक्षाबंधन, भाईयों के प्रति व्यक्त किया अपना प्रेम

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स चेन के सभी स्कूलों में रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में कार्ड मेकिंग, पत्र लेखन और राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नर्सरी से लेकर चौथी कक्षा तक की छात्राओं ने अपने भाइयों के लिए कार्टून, मास्क तो किसी ने चॉकलेट्स थीम पर बहुत ही सुंदर राखी बनाई।

राखी के साथ छात्राओं ने बहुत ही सुंदर थाली भी डेकोरेट की। पांचवीं से लेकर सातवीं कक्षा तक की बहनों ने अपने भाइयों के लिए स्पेशल राखी कार्ड बनाए। जिसमें उन्होंने उनके लिए शुभकामनाएं लिखी और अपनी आर्ट कला के साथ उसे डेकोरेट किया। आठवीं से बाहरवीं कक्षाओं की बहनों ने अपने भाईयों की लंबी उम्र की कामना और उनके प्रति अपने प्यार के भाव को व्यक्त करते हुए प्रेम भरे पत्र लिखे। वहीं दूसरी तरफ सभी कक्षाओं के छात्राओं ने अपनी बहनों के लिए धन्यावाद पत्र लिखे जिसमें उन्होंने अपनी छोटी बड़ी बहनों को हमेशा उनका साथ देने का वादा किया।

सभी स्कूल प्रिंसिपल्स ने बताया कि राखी का त्योहार भाई बहन के पावन प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने सभी को इससे जुड़ी कथाओं और इतिहास के बारे में बताया और इस त्यौहार के नैतिक और धार्मिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व बहन और भाई के स्नेह का पर्व है। रक्षा करने और करवाने के लिए बांधे जाने वाला पवित्र धागा रक्षा बंधन कहलाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई बहनों को जीवन भर उनकी रक्षा का वचन देते हैं।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *