पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों के मानदेय में की वृद्धि

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी ने शनिवार को बताया कि राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी वर्करों, मिनी आंगनवाड़ी वर्करों और आंगनवाड़ी हैल्परों के मानदेय में वृद्धि की है। इसके बाद, राज्य के विभिन्न हिस्सों से रोष प्रदर्शन के लिए दीनानगर (गुरदासपुर) में एकत्रित आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों ने रोष प्रदर्शन तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया और कैबिनेट मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के हिसाब से मानदेय बढ़ाने का फ़ैसला किया है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब 26,074 आंगनवाड़ी वर्करों को प्रति माह 600 रुपए और मिलेंगे, जबकि 1240 मिनी आंगनवाड़ी वर्करों को बढ़े हुए मानदेय के रूप में 500 रुपए और मिलेंगे और 26,074 आंगनवाड़ी हैल्पर हर महीने 300 रुपए और मानदेय के तौर पर प्राप्त करने के योग्य होंगे।

श्रीमती चौधरी ने इस माँग को जायज़ और लंबे समय से लंबित मानते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलने के बाद 28 जुलाई को वित्त मंत्री के साथ विचार-विमर्श किया गया। श्रीमती चौधरी ने बताया कि वित्त विभाग से अपेक्षित मंज़ूरी लेने के बाद सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विभाग ने इस सम्बन्ध में पत्र जारी किया है। इसके दौरान मुख्य माँग पूरी होने पर आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों की यूनियनों ने इस फ़ैसले को ऐतिहासिक करार देते हुए अपना प्रदर्शन वापस ले लिया है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *