सैक्स रैकेट में पकड़ी गईं टॉप मॉडल और मशहूर टीवी अभिनेत्री, 2 घंटे के लिए लेती थी 2 लाख रुपये फीस

Daily Samvad
3 Min Read

sex

मुंबई। पॉर्न केस का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि, इस बीच सेक्स रैकेट का एक बड़ा मामला सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक टॉप मॉडल और एक नामी टीवी अभिनेत्री को जुहू के एक पांच सितारा होटल से पकड़ा। हालांकि जांच टीम ने इन दोनों को गिरफ्तार नहीं दिखाया, बल्कि रेस्क्यू बताया है। इस केस में ईशा खान नामक एक महिला दलाल को अरेस्ट दिखाया गया है।

सीनियर इंस्पेक्टर मनीष श्रीधनकर ने बताया कि पूछताछ में ईशा खान ने बताया कि वह इस सेक्स रैकेट को पिछले कई साल से चला रही थी। डीसीपी दत्ता नलावडे को किसी ने जब ईशा खान के बारे में टिप दी, तो उन्होंने अपनी टीम को अलर्ट किया।

क्राइम ब्रांच ने ऐसे बनाया प्लान

फौरन ईशा खान से क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने फर्जी ग्राहक बनकर कॉल किया। कहा, कि मेरे और मेरे दोस्त को टॉप मॉडल्स चाहिए हैं। ईशा खान ने कई फोटो वॉट्सऐप पर भेजे। क्राइम ब्रांच अधिकारी ने दो लड़कियों के फोटो सेलेक्ट किए। इनमें एक ने कई विज्ञापनों में काम किया है और दूसरी ने कई टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है।

ईशा खान ने प्रति लड़की का दो घंटे का दो लाख रुपये का सौदा तय किया। इन दो लाख रुपये में खान को 50 हजार रुपये दिए जाने की बात थी, जबकि जिन दो लड़कियों को सेलेक्ट किया गया था, ग्राहकों से मिली रकम से उन्हें डेढ़-डेढ़ लाख रुपये ईशा खान द्वारा दिए जाते।

क्राइम ब्रांच ने मॉडल एक्ट्रेस समेत दलाल को किया अरेस्ट

फर्जी ग्राहक बने क्राइम ब्रांच अधिकारी ने सौदे के लिए हां कर दी। जुहू का होटल भी बुक करा दिया गया। गुरुवार रात जैसे ही महिला दलाल और मॉडल व अभिनेत्री उस होटल के बाहर पहुंचे, क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया। मॉडल और टीवी अभिनेत्री ने बताया कि कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण विज्ञापनों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग बंद थी। इसलिए वह इस धंधे में आईं।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *