जाम से जूझता जालंधर: नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रेक पर किसानों का कब्जा बरकरार, आज सर्किट हाउस में किसानों की फिर होगी बैठक

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जाम से जूझता जालंधर: नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रेक पर किसानों का कब्जा बरकरार, आज सर्किट हाउस में किसानों की फिर होगी बैठक

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब सरकार द्वारा मीटिंग बेनतीजा रहने के बाद किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। जालंधर में नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रेक पर किसानों का हुजूम का कब्जा है। इस दौरान किसानों ने फिर दोहराया है कि सरकार जब तक उनकी मांगे नहीं मान लेती है, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

रविवार को कैबिनेट मंत्री और किसानों के बीच गन्ने की कीमत पर सहमति न बनने की वजह से किसानों ने फैसला लिया है कि धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। चंडीगढ़ में बैठक बेनतीजा रहने के बाद आज सोमवार को 3 बजे जालंधर के सर्किट हाउस में गन्ने की खेती के माहिरों से किसानों की बैठक होगी। किसान उनसे अपनी लागत के बारे में चर्चा करेंगे।

किसान नेताओं ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गन्ने की कीमत को लेकर फैसला लेंगे। चंडीगढ़ में हुई बैठक में भारतीय किसान यूनियन के नेता बलवीर सिंह राजेवाल व जालंधर से भारतीय किसान यूनियन दोआबा के मनजीत सिंह राय भी शामिल थे।

जाम से जूझता जालंधर: नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रेक पर किसानों का कब्जा बरकरार, आज सर्किट हाउस में किसानों की फिर होगी बैठक जाम से जूझता जालंधर: नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रेक पर किसानों का कब्जा बरकरार, आज सर्किट हाउस में किसानों की फिर होगी बैठक जाम से जूझता जालंधर: नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रेक पर किसानों का कब्जा बरकरार, आज सर्किट हाउस में किसानों की फिर होगी बैठक

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *