नवजोत सिद्धू के सलाहकार ने इंदिरा गांधी की बंदूक वाली व नर कंकाल की खोपड़ी Facebook फर पोस्ट की, चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक बवाल, दो सलाहकारों को नोटिस जारी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नवजोत सिद्धू के सलाहकार ने इंदिरा गांधी की बंदूक वाली व नर कंकाल की खोपड़ी Facebook फर पोस्ट की, चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक बवाल, दो सलाहकारों को नोटिस जारी

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों द्वारा की जा रही विवादित टिप्पणियों के बाद राज्य में राजनीति गरमा गई है। इस बीच, नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने दोनों सलाहकारों मालविंदर सिंह माली व डा. प्यारे लाल गर्ग को समन जारी करते हुए दोनों लोगों को पटियाला स्थित आवास पर तलब किया गया है।

इस मामले में खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कड़ा संज्ञान लिया। कैप्टन ने कहा कि इन टिप्पणियों से राज्य के साथ-साथ देश की शांति और स्थिरता के लिए खतरा पैदा हो सकता है। कैप्टन ने सिद्धू को भी अपने सलाहकारों को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान को सलाह देने तक सीमित रखने की नसीहत दी। इसके बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने दोनों सलाहकारों को तलब किया है।

माली व गर्ग को सिद्धू ने हाल ही में अपना सलाहकार नियुक्त किया है। कैप्टन ने माली और गर्ग के आश्चर्य भरे बयानों पर हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि यह बयान पाकिस्तान और कश्मीर संबंधी भारत और कांग्रेस पार्टी की नीति के बिल्कुल उलट हैं। उन्होंने सिद्धू को अपने सलाहकारों द्वारा भारत के हितों को और नुकसान पहुंचाने से पहले उन पर लगाम लगाने के लिए कहा।

वहीं, मालविंदर सिंह माली के अपने फेसबुक के कवर पेज पर इंदिरा गांधी की बंदूक वाली व नर कंकाल की खोपड़ी डाले फोटो को लगाने से उठे विवाद पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने भी तीखी आलोचना की। यह फोटो 1984 में हुए सिख कत्लेआम को दर्शाता है। माली द्वारा इंटरनेट मीडिया पर डाली गई फोटो पर चुघ ने कहा कि इसमें पंजाब के आम आदमी की कांग्रेस के प्रति सोच को दर्शाया गया है।

नवजोत सिद्धू के सलाहकार ने इंदिरा गांधी की बंदूक वाली व नर कंकाल की खोपड़ी Facebook फर पोस्ट की, चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक बवाल, दो सलाहकारों को नोटिस जारी नवजोत सिद्धू के सलाहकार ने इंदिरा गांधी की बंदूक वाली व नर कंकाल की खोपड़ी Facebook फर पोस्ट की, चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक बवाल, दो सलाहकारों को नोटिस जारी नवजोत सिद्धू के सलाहकार ने इंदिरा गांधी की बंदूक वाली व नर कंकाल की खोपड़ी Facebook फर पोस्ट की, चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक बवाल, दो सलाहकारों को नोटिस जारी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *