BIG NEWS: कारोबारी से 1 करोड़ की लूट में दो पत्रकारों समेत 14 लोग गिरफ्तार, लूटने में पूर्व विधायक का बेटा भी शामिल, पढ़ें बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

BIG NEWS: कारोबारी से 1 करोड़ की लूट में दो पत्रकारों समेत 14 लोग गिरफ्तार, लूटने में पूर्व विधायक का बेटा भी शामिल, पढ़ें बड़ा खुलासा

गाजियाबाद। गाजियाबाद में चेन्नई के कारोबारी से 45 लाख की लूट में कविनगर पुलिस ने हापुड़ के दो पत्रकार शक्ति सिसोदिया और नवीन गौतम समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं। तीसरा आरोपी गौरव चौधरी है। लूटपाट के दौरान घटनास्थल पर मौजूद था।

वहीं, इस मामले में हापुड़ के पूर्व विधायक गजराज सिंह के बेटे सतेंद्र सिंह उर्फ बॉबी समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि हवाला की रकम लेकर कारोबारी गाजियाबाद आया हुआ था। आरोपियों के कब्जे से 38 लाख 30 हजार रुपये, तीन तमंचे, पांच कारतूस और आई-20 कार बरामद की गई थी।

दिल्ली से एक करोड़ रुपये लाए थे

चेन्नई के मुखपर निवासी चावल कारोबारी आनंद गुरुग्राम निवासी अपने अंकल दीपक पलटा और एक रिश्तेदार के साथ चावल की खरीदारी करने गाजियाबाद आए थे। वह दिल्ली से एक करोड़ रुपये लाए थे। दीपक पलटा के माध्यम से कारोबारी की मुलाकात हापुड़ निवासी अरविंद त्यागी से आरडीसी स्थित दुर्गा टावर में वकील अतुल त्यागी के चैंबर में हुई थी। कारोबारी का आरोप है कि अरविंद त्यागी और उसके चार साथियों ने उनसे 45 लाख रुपये लूट लिए, जबकि 55 लाख रुपये से भरा बैग उन्होंने नहीं छोड़ा।

इसके चलते आरोपियों ने उन्हें पिस्टल की बट से हमला कर बुरी तरह लहूलुहान भी कर दिया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक करोड़ रुपया हवाला का था, जिसे नंबर एक में करने के लिए गाजियाबाद लाया गया था। यहां आकर रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद अरविंद त्यागी 45 लाख रुपये छीनकर ले गया।

हवाला कारोबार का खुलासा हुआ

पुलिस के मुताबिक कारोबारी से 45 लाख की लूट के मामले में हवाला कारोबार का खुलासा हुआ। दिल्ली-एनसीआर के कई लोग इसमें शामिल हैं। चेन सिस्टम से जुड़े आरोपियों को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि एक सफेदपोश के बेटे की भूमिका भी हवाला कारोबार में संदिग्ध मिली है।

लूटपाट के बाद मेरठ के मॉल में की खरीदारी

एसएसपी ने बताया कि लूटपाट के बाद सतेंद्र उर्फ बॉबी अपनी कार में अरविंद त्यागी, राजीव त्यागी और गौरव चौधरी को लेकर मेरठ पहुंचा। वहां सभी आरोपियों ने लूट की रकम से कपड़े व अन्य सामान की खरीदारी की। लूट की रकम अरविंद त्यागी की पत्नी रीना के पास से मिलने के चलते उसे गिरफ्तार किया गया है।

BIG NEWS: कारोबारी से 1 करोड़ की लूट में दो पत्रकारों समेत 14 लोग गिरफ्तार, लूटने में पूर्व विधायक का बेटा भी शामिल, पढ़ें बड़ा खुलासा BIG NEWS: कारोबारी से 1 करोड़ की लूट में दो पत्रकारों समेत 14 लोग गिरफ्तार, लूटने में पूर्व विधायक का बेटा भी शामिल, पढ़ें बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *