जालंधर में तनाव, सर्किट हाउस की तरफ बढ़ा किसानों का हुजूम, भाजपा की मीटिंग का बड़ा विरोध, पुलिस ने किसानों को रोका, जमकर नारेबाजी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में भाजपा की मीटिंग का किसानों ने भारी विरोध किया है। जालंधर के सर्किट हाउस में पुलिस के घेरे में चल रही भाजपा की मीटिंग का किसानों ने बड़ा विरोध किया है। सर्किट हाउस की तरफ बढ़ रहे किसानों के जत्थे को पुलिस ने दीवार बनाकर रोक दी है। पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग की है।

किसानों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। स्काई लार्क चौक के पास किसानों का बड़ा हुजूम जमा हो गया है। इलाके में तनाव पैदा हो गया है। फिलहाल पुलिस किसानों को रोक रही है। किसानों को हुजूम स्काई लार्क चौक के पास भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहा है।

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की जालंधर में होने वाली बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज दिन भर चलेगी। इसी दौरान जालंधर व कपूरथला के कार्यकर्ताओं व नेताओं से बैठक होगी। फिर भाजपा के वरिष्ठ नेता मंडल प्रधानों से मिलेंगे।

चूंकि पंजाब में भाजपा नेताओं और उनकी बैठकों का किसान जबरदस्त विरोध कर रहे हैं, इसलिए जालंधर पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। इससे सर्किट हाउस के साथ साथ आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भाजपा की इस मीटिंग का किसानों ने विरोध करने का ऐलान किया है। इससे पुलिस पूरी चाक चौबंद है। आपको बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर भाजपा का पूरे पंजाब में विरोध हो रहा है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar