पंजाब चुनाव से पहले दिल्ली में अकाली दल का परचम, DSGPC के चुनाव में अकाली दल को पूर्ण बहुमत, प्रधान सिरसा चुनाव हारे, देखें रिजल्ट

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 402 शब्द|📅 25 Aug 2021

पंजाब चुनाव से पहले दिल्ली में अकाली दल का परचम, DSGPC के चुनाव में अकाली दल को पूर्ण बहुमत, प्रधान सिरसा चुनाव हारे, देखें रिजल्ट

नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) चुनाव के नतीजों के लिए सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना अब भी जारी है। बताया जा रहा है कि कुल 46 सीटों में से शिरोमणि अकाल दल बादल ने 26 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर दिया है। यह दावा पार्टी की तरफ से किया गया है, हालांकि डीएसजीपीसी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा खुद अपना चुनाव हरविंदर सिंह सरना से 500 वोटों से हार गए हैं। वहीं, फाइनल आंकड़ा शाम सात बजे के बाद मिलेगा।

डीएसपीपीसी के वर्तमान अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा चुनाव हार गए हैं। बुधवार दोपहर अशोक विहार स्थित आर्यभट्ट प्रौद्योगिकी संस्थान में बने मतगणना केंद्र से बाहर निकलने मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया को जीत का निशान दिखाकर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें एक बार फिर बहुमत देकर सेवा का मौका दिया है।

शिरोमणि अकाल दल बादल को मिला बहुमत

शिरोमणि अकाल दल बादल के नेताओं का दावा है कि उनकी पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत हासिल कर 46 सीटों वाली कमेटी के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है। हालांकि अभी वोटों की गिनती का देर शाम तक चलेगा।

जानें- कौन हारा और जीता कौन

  • ग्रेटर कैलाश सीट से जग आसार गुरु ओट (जागो) के प्रधान मनजीत सिंह जीके को 600 से ज्यादा वोटों से जीत मिली है।
  • पंजाबी बाग से अकाली दल बादल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा चुनाव हार गए, उन्हें शिरोमणि अकाली दल दिल्ली सरना के हरविंदर सिंह ने हराया है।
  • नवीन शहादरा सीट से सरना दल के कुलवंत सिंह बाठ से चुनाव हारे हैं। उन्हें अकाली दल बादल के उम्मीदवार ने हराया है।
  • जागो के दिल्ली अध्यक्ष चमन सिंह संतगढ़ से हार गए हैं। अकाली दल बादल की बीबी रंजीत कौर को इस सीट पर जीत मिली है।
  • सरना गुट के त्रिनगर से उम्मीदवार गुरमीत सिंह संटी भी हार गए हैं। अकाली दल बादल के उम्मीदवार ने यहां भी जीत दर्ज की है।
  • अकाली दल बादल के काउंसलर अमरजीत सिंह पप्पू ने फतेहनगर से सरना दल के उम्मीदवार को हराया है।

शिरोमणि अकाली दल को पूर्ण बहुमत

उधर, ताजा जानकारी के मुताबिक, रुझानों में जहां शिरोमणि अकाली दल को पूर्ण बहुमत मिल चुका है, वहीं शिरोमणि अकाल दल सरना गुट पिछड़ गया है। इसके साथ पहली बार चुनाव लड़ रही जागो ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं, बुधवार शाम तक गिनती पूरी होने की संभावना है। इसके बाद अंतिम नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पंजाब चुनाव से पहले दिल्ली में अकाली दल का परचम, DSGPC के चुनाव में अकाली दल को पूर्ण बहुमत, प्रधान सिरसा चुनाव हारे, देखें रिजल्ट पंजाब चुनाव से पहले दिल्ली में अकाली दल का परचम, DSGPC के चुनाव में अकाली दल को पूर्ण बहुमत, प्रधान सिरसा चुनाव हारे, देखें रिजल्ट

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *