पार्षद दीपक शारदा ने लोगों से की अपील, कहा- युवा MLA हेनरी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए रातदिन काम कर रहे हैं, कूड़ा इधर उधर न फेंके, इलाके की सुंदरता पर ग्रहण लगता है

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
वार्ड नंबर 62 के पार्षद दीपक शारदा ने लोगों से अपील की है कि अपने वार्ड को साफ सुथरा रखें, इधर-उधर कूड़ा बिल्कुल ना फेंके। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कूड़ा फेंकते हैं जिससे हमारे वार्ड में गंदगी फैल रही है। कौंसलर दीपक शारदा हमेशा अपनी वार्ड में लोगों की सेवा में आगे रहते हैं और वार्ड हमेशा साफ-सुथरा रहे इसके लिए कार्य करते रहते है। मगर कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठा कर घर का कूड़ा सड़को पर फेंक देते है।

पार्षद दीपक शारदा ने कूड़े वाली जगह पर जा कर आस पास रहने वाले दुकानदारों एवं इलाका निवासियों को कहा कि जब ऐसा लोग यहाँ पर कूड़ा करकट फेकने आए तो उनको मेरी तरफ से अपील करे कि आप यहाँ की जगह अपने घरों का कूड़ा निगम द्वारा निर्धारित जगह पर फेके। उन्होंने कहा कि हम सब बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमारी यह सड़क से उस पवित्र स्थान की तरफ रास्ता जाता है जहां पर दूर-दूर से लोग आकर श्री सिद्ध बाबा सोडल महाराज जी का आशीर्वाद लेते हैं।

इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि हम अपने क्षेत्र के साफ सफाई का ध्यान रखते हुए कूड़ा नगर निगम द्वारा बनाए गए स्थानों पर फेके और घरों का कूड़ा लेने के लिए निगर निगम का वाहन आपके घर तक आते ही हैं।

वार्ड को साफ सुथरा रखें

दीपक शारदा ने कहा कि हम सब का कर्तव्य है कि हम अपने क्षेत्र एवं वार्ड को साफ सुथरा रखेने में हमारा सहयोग करे ताकि हम नगर निगम के सहयोग से क्षेत्र को और अच्छा साफ सुथरा बना सकें।

हम तहे दिल से आभारी हैं अपने नार्थ क्षेत्र के युवा विधायक बावा हेनरी का जिन्होंने हमेशा हमारे वार्ड के लिए जब भी हमे जरूरत पड़ी है तब तब हमारे विधायक हमारे साथ खड़े हुए है और पहल के आधार पर हमारी वार्ड की सभी समस्याओं का हल करवाया है हमे आशा है कि भविष्य में भी हमारा सहयोग ऐसे ही करते रहेंगे।

आज अगर हमारा नार्थ क्षेत्र विकास की राह पर चल रहा है इसका श्रेय पूर्व मंत्री एवं पंजाब के दिलों की धड़कन अवतार हेनरी को जाता है जिन्होंने सदा नार्थ क्षेत्र की एवं हमारे वार्ड की तरक्की के लिए सोचते रहते हैं और हर संभव क्षेत्र के लोगो के सेवा में लिए सदा साथ है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *