डेली संवाद, चंडीगढ
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजाेत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने आखिरकार विवादों के कारण इस्तीफा दे दिया है। मालविंदर माली अपने विवादित बयानों के कारण बुरी तरह घिर गए थे। माली हरीश रावत व कांग्रेस नेताओं सहित सभी दलों के निशाने पर आ गए थे।
मलविंदर माली लगातार कांग्रेस और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बयानबाजी बाजी कर रहे थे। पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने कहा था कि अगर सिद्धू ने इन्हें नहीं हटाया, तो वे इन्हें हटा देंगे।

