BIG BREAKING: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, देहरादून और ऋषिकेश को जोड़ने वाला पुल टूटा, 20 से ज्यादा गाड़ियां नदी में गिरीं, देखें वीडियो

Daily Samvad
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर रानीपोखरी पुल टूट गया है. हादसे के दौरान पुल पर गुजर रहीं करीब एक दर्जन गाड़िया भी पुल से नीचे गिर गईं. हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है. जानकारी के अनुसार पुल गिरने के साथ ही दो लोडर समेत करीब एक दर्जन गाड़िया नदी में गिर गई. एक घायल को अभी इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है. पुल गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और गहरी गोताखोरी टीम राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंच गई है।

हादसे के बाद अब देहरादून से ऋषिकेश के मुख्य मार्ग का संपर्क कट गया है. गाड़ियों को देहरादून से नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट करके ऋषिकेश भेजा जा रहा है। इस बीच घटनास्थल का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें रानी पोखरी पुल बीचों बीच टूटकर गिरता दिख रहा है. पुल टूटने के दौरान उससे गुजर रहे वाहन भी नदी में जा गिरे. गनीमत ये रही कि पुल तेजी से नहीं टूटा और हादसा के वक्त नदी का बहाव तेज नहीं था. वरना काफी नुकसान हो सकता थ।

लैंडस्लाइड से गंगोत्री हाइवे का हिस्सा बहा

वहीं भारी बारिश से उत्तराखंड के गढ़वाल से लेकर कुमाऊं सितम जारी है. कोतवाली पुलिस के मुताबिक ग्लोगी धार पर लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहे थे. वहीं, दूसरी ओर गंगोत्री हाइवे पर फकोट के पास आल वेदर रोड का हिस्सा बह गया है. इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. भिन्नु गदेरे के उफान पर आने से सड़क बही है।

अब कुछ दिन तक गंगोत्री राजमार्ग बंद रहेगा. उधर, दून-मसूरी मार्ग और ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर दिनभर रुक-रुककर लैंडस्लाइड होता रहा. कुमाऊं में भी बार्डर इलाकों से संपर्क मार्ग बंद चल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कुमाऊं में भारी बारिश हो सकती है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *