Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी, पढ़ें कब होगी झमाझम बारिश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 314 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: मानसून (Monsoon) कमजोर पड़ रहा है। खासकर पंजाब (Punjab) में मानसून सुस्त हो गया है, जिससे बारिश (Rain) नहीं हो रही है। बारिश कम होने से तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगी है। 24 घंटे में तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक बठिंडा में सबसे ज्यादा 40.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा है। आज कई जिलों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।

weather
weather

येलो अलर्ट जारी

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसके चलते सोमवार से कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यहां अधिक बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के मुताबिक गत 24 घंटे में मानसून कमजोर होने से अलग अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। अधिकतर बारिश नवांशहर और लुधियाना के खन्ना में दर्ज की गई है।

वहीं, हिमाचल या पहाड़ी एरिया से लगते जिले पठानकोट, गुरदासपुर, अम़ृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में सोमवार से बारिश का अलर्ट रहेगा। इसके अलावा इस मौसम में मलेरिया फैलने का खतरा भी अधिक रहता है।

weather
weather

यहां हुई कम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई माह के बीस दिनों की बात करे तो पठानकोट, संगरूर और तरनतारन में नॉर्मल बारिश हुई है। 12 जिलों में 20 एमएम से लेकर 59 एमएम तक कम बारिश हुई है।

इन जिलों में फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर व पठानकोट शामिल हैं। जबकि फिरोजपुर, बठिंडा, एसबीएस नगर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में भी बहुत कम बारिश हुई है।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *