BIG BREAKNIG: पंजाब में बड़ी वारदात, ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर दिनदहाड़े लूट, लुटेरे 30 लाख के गहने और 1.25 लाख कैश लूटकर फरार

Daily Samvad
2 Min Read

Breaking-daily-samvad

अमृतसर। मजीठा रोड थाने के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर लाल चंद ज्वेलर्स में घुसकर पांच नकाबपोश लुटेरों ने तीस लाख के गहने और 1.25 लाख रुपये नकदी लूट ली। शुक्रवार की शाम हुई वारदात में दो लुटेरे पिस्तौल से लैस था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी लुटेरे दो बाइक पर सवार हो कर फतेहगढ़ चूड़ियां की तरफ फरार हो गए।

घटना के बारे में पता चलते ही एडीसीपी संदीप मलिक, एसीपी सरबजीत सिंह बाजवा और गुरजीत सिंह वारदात स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शोरूम में लगी डीवीआर कब्जे में ले ली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो सभी आरोपित उसमें दिखाई दिए। एडीसीपी संदीप कुमार ने वारदात के बाद सारे शहर में नाकाबंदी करवा दी, ताकि लुटेरे शहर से बाहर नहीं निकल पाएं।

विशु ने बताया कि उनकी फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर लाल चंद नाम से सोने के गहनों का कारोबार है। उनका परिवार कई सालों से वहां गहनों का कारोबार करता है। शुक्रवार को वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। देखते ही देखते दो बाइक पर सवार होकर पांच नकाबपोश युवक उनकी दुकान के अंदर घुस आए।

दो लुटेरों ने उनपर पिस्तौल तान दी और जमीन पर बैठा दिया। तीन लुटेरों ने गहनों वाले बाक्स से सोने के गहने निकालकर अपने बैग में डालने शुरू कर दिए। इसके बाद लुटेरों ने उनसे सैफ खुलवाया और वहां रखेे सोने के गहने व 1.25 लाख रुपये नकदी लूट ली। विशु ने बताया कि लुटेरे उनकी दुकान से लगभग तीस लाख के गहने लेकर फरार हो गए।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *