अकाली सुप्रीमो सुखबीर बादल पर जूत्ती फेंकी, बाल-बाल बचे, अनिल जोशी के प्रोग्राम में हुई घटना, कार्यक्रम में मची अफरातफरी

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 195 शब्द|📅 28 Aug 2021

sukhbir badal

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर आ रही है। यहां शनिवार शाम को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की तरफ एक शख्स ने जूत्ती फेंक दी।

यह घटना फतेहगढ़ चूडिया रोड पर एक रिजॉर्ट में भाजपा से निकाले जाने के बाद शिरोमणि अकाली दल (SAD) ज्वॉइन करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी की ओर से आयोजित प्रोग्राम में हुई। इस घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

भाजपा से निकाले जाने और शिरोमणि अकाली दल ज्वाइन करने के बाद अमृतसर में अनिल जोशी का यह पहला प्रोग्राम रहा और इसे उनका शक्ति प्रदर्शन समझा जा रहा था। जोशी ने यह प्रोग्राम अमृतसर नॉर्थ विधानसभा हलके में रखा जहां से वह भाजपा के टिकट पर 2 बार विधायक रह चुके हैं।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अनिल जोशी कांग्रेस के सुनील दत्ती से हार गए थे। कुछ समय पहले अनिल जोशी ने नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों से बातचीत की हिमायत की थी जिसके बाद BJP ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया। उसके बाद पिछले हफ्ते अनिल जोशी शिरोमणि अकाली दल में चले गए थे।

अकाली सुप्रीमो सुखबीर बादल पर जूत्ती फेंकी, बाल-बाल बचे, अनिल जोशी के प्रोग्राम में हुई घटना, कार्यक्रम में मची अफरातफरी अकाली सुप्रीमो सुखबीर बादल पर जूत्ती फेंकी, बाल-बाल बचे, अनिल जोशी के प्रोग्राम में हुई घटना, कार्यक्रम में मची अफरातफरी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *