कांग्रेस में कलह: राहुल गांधी आ रहे हैं पंजाब, कैप्टन और सिद्धू के बीच हुए विवाद को सुलझाएंगे, पार्टी के अलग-अलग नेताओं से बंद कमरे में करेंगे बातचीत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 29 Aug 2021

rahul gandhi

चंडीगढ़। पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह के बीच आपसी खींचतान के बीच पार्टी हाइकमान को चेतावनी देते सिद्धू के हालिया बयान को लेकर पार्टी में खासी नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

राहुल से हुई अपनी मुलाकात के बारे में मीडिया से बातचीत में हरीश रावत ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी को पंजाब की मौजूदा हालातों व पार्टी की स्थिति के बारे में बताया। रावत ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में वह पंजाब का दौरा करेंगे। जहां वह सीएम अमरिंदर सिंह व पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू से भी मुलाकात करेंगे।

कई नेताओं से मिलेंगे राहुल

सूत्रों के मुताबिक, रावत पंजाब में चल रहे हालिया विवाद को लेकर वे दोनों नेताओं से बात कर दोनों के बीच मतभेद से जुड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। वहीं उनका कहना था कि अपने पंजाब दौरे में वह नेताओं से मिलेंगे, जो लोग उनसे मिलना चाहते हैं, उनसे मुलाकात करेंगे। पंजाब की लीडरशिप के बारे में रावत ने कहा कि वहां सिद्धू काफी सक्रियता दिखा रहे हैं, जबकि कैप्टन सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार काफी अच्छा काम कर रही है।

पंजाब के हालात सोनिया तक पहुंचे

सोनिया से मुलाकात के बाद उनका कहना था कि उन्होंने हाइकमान को पंजाब के बारे में बताया। पंजाब की स्थिति नियंत्रण में है। आपको बता दें कि यह बैठक कुछ विद्रोही विधायकों के सोनिया गांधी से मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को हटाने के लिए दबाव बनाने के लिए समय मांगने के मद्देनजर हुई है। जबकि सिद्धू भी सीएम के खिलाफ लगातार हमलावर बने हुए हैं।

कांग्रेस में कलह: राहुल गांधी आ रहे हैं पंजाब, कैप्टन और सिद्धू के बीच हुए विवाद को सुलझाएंगे, पार्टी के अलग-अलग नेताओं से बंद कमरे में करेंगे बातचीत कांग्रेस में कलह: राहुल गांधी आ रहे हैं पंजाब, कैप्टन और सिद्धू के बीच हुए विवाद को सुलझाएंगे, पार्टी के अलग-अलग नेताओं से बंद कमरे में करेंगे बातचीत

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *