… तो इस VIDEO के बाद किसानों के सिर फोड़े गए, देखें SDM का VIRAL वीडियो

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 425 शब्द|📅 29 Aug 2021

... तो इस VIDEO के बाद किसानों के सिर फोड़े गए, देखें SDM का VIRAL वीडियो

करनाल। करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। विपक्ष ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने पूरे मुद्दे पर सीएम मनोहर लाल से बात की है। कांग्रेस और इनेलो इसे मुद्दा बनाने में जुट गए हैं।

एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था नवदीप विर्क ने पूरे घटनाक्रम का ठीकरा किसानों पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हमले में दस पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। किसानों के हमले में जान बचाने के लिए पुलिस को आत्मरक्षा में हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कांग्रेस और इनेलो नेता इससे कत्तई इत्तफाक नहीं रखते, उन्होंने किसानों पर लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

मैं ड्यूटी मजिस्ट्रेट हूं…

इस बीच किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बीच बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात एसडीएम करनाल आयुष सिन्हा का सख्ती बरतने का आदेश देते वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में एसडीएम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पुलिस कर्मचारियों को कह रहे हैं कि ‘मैं ड्यूटी मजिस्ट्रेट हूं। ये नाका किसी भी हालात में पार न हो, जो निकलने लगे उसे लठ्ठ मारना…।’

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। हालांकि वीडियो लाठीचार्ज के घटनास्थल बसताड़ा टोल प्लाजा का नहीं है, लेकिन इसे कलंदरी गेट डेरा कार सेवा के पास के नाके का बताया जा रहा है।

वीडियो में क्या बोले रहे हैं एसडीएम-

  • एसडीएम : यहां से कोई आगे नहीं जाना चाहिए। स्पष्ट कर रहा हूं जो जाए उसका सिर फोड़ दो, मैं ड्यूटी मजिस्ट्रेट हूं। लिख कर दे रहा हूं। सीधे लट्ठ मारना, कोई डाउट। मारोगे…?
  • पुलिस वालों का जवाब – जी सर
  • एसडीएम : कोई डाउट नहीं है। कोई डायरेक्शन की जरूरत नहीं है। क्लीयर है। ये नाका किसी भी हालत में हम पार नहीं होने देंगे। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में 100 की फोर्स पीछे है। कोई इश्यू नहीं है। ठीक है। हेलमेट पहन लो। हम पूरी रात नहीं सोए हैं। दो दिन से ड्यूटी कर रहे हैं। यहां से एक बंदा नहीं जाना चाहिए। जो जाए तो उसका सिर फूटा होना चाहिए।

ये है मामला

करनाल में पुलिस ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विरोध कर रहे किसानों पर शनिवार को जमकर लाठीचार्ज किया। इस दौरान लगभग 10 किसानों को चोट आईं।  इस बीच, करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों से विरोध प्रदर्शन करने वालों का सिर फोड़ने की हिदायत दे रहे हैं।

तो इस VIDEO के बाद किसानों के सिर फोड़े गए, देखें SDM का VIRAL वीडियो

... तो इस VIDEO के बाद किसानों के सिर फोड़े गए, देखें SDM का VIRAL वीडियो ... तो इस VIDEO के बाद किसानों के सिर फोड़े गए, देखें SDM का VIRAL वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *