BIG NEWS: ईंट से ईंट बजाने के बाद नवजोत सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी एक और खुली चुनौती, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 359 शब्द|📅 30 Aug 2021

BIG NEWS: ईंट से ईंट बजाने के बाद नवजोत सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी एक और खुली चुनौती, देखें VIDEO

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में कांग्रेस की कलह घटने की बजाए बढ़ती जा रही है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू ने आज फिर सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बड़ा सवालिया निशान लगाया है। सिद्धू ने सोमवार सुबह कहा कि विधानसभा के एक दिन के सेशन से मुद्दे हल नहीं होंगे। इसे कम से कम 5 से 7 दिन का किया जाए।

सिद्धू ने कैप्टन पर तंज कसा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 साला प्रकाशोत्सव को समर्पित एक दिन के सेशन की वह तारीफ करते हैं, लेकिन उन्हें सरबत के भले की विचारधारा को नहीं भूलना चाहिए। सबका भला करने वाले मुद्दे हल किए जाने चाहिए। सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब राज्य बिजली रेगुलेटरी कमीशन को ऑर्डर जारी करें कि वह बिजली एक्ट 2003 के तहत कम रेट पर बिजली खरीदे। इससे पंजाब सरकार को सीधे 50 हजार करोड़ की बचत होगी। वहीं, लोगों को तत्काल डेढ़ से 2 रुपए सस्ती बिजली मिलेगी।

SYL स्टैंड को कैप्टन भूल गए

सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को सतलुज-युमना लिंक (SYL) नहर के टर्मिनेशन कानून की याद दिलाते हुए कहा कि उसी तरह सख्त कदम उठाएं और कानून लाकर गलत बिजली समझौते (PPA) सिरे से रद्द किए जाएं। यह बात इसलिए अहम है क्योंकि कैप्टन ने हाल ही में पावरकॉम को सभी प्राइवेट थर्मल प्लांटों को महंगी बिजली व जरूरत के वक्त आपूर्ति न होने पर नोटिस जारी करने की मंजूरी दी है।

सिद्धू ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर भी निशाना साधा। केजरीवाल द्वारा हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने पर सिद्धू ने कहा कि पंजाब बिजली को लेकर किसान, SC, BC व फ्रीडम फाइटरों को 10 हजार करोड़ की सब्सिडी देता है। जितनी मुफ्त है, उतनी दी जाती है। एक यूनिट ज्यादा हुई तो पूरा बिल देना पड़ेगा।

पंजाब 25 फीसदी बिजली खुद पैदा करता है, जबकि दिल्ली इस मामले में जीरो है। सिद्धू ने अलग से फंड रखकर गरीब परिवारों के अधिक बिजली बिल भी माफ करने की मांग की। केजरीवाल ने अपनी पहली गारंटी में पंजाब से यही वायदा किया था।

Navjot Sidhu का Captain Amarinder Singh पर हमला। बिजली मुद्दे पर फिर साधा निशाना, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *