लुधियाना की साइकिल इंडस्ट्री का माहौल गरमाया, UCPMA चुनाव में 16 इंडस्ट्रियलिस्ट्स बने उम्मीदवार, सभी के नामांकन वैध, नाइट पार्टियों का दौर शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 30 Aug 2021

लुधियाना की साइकिल इंडस्ट्री का माहौल गरमाया, UCPMA चुनाव में 16 इंडस्ट्रियलिस्ट्स बने उम्मीदवार, सभी के नामांकन वैध, नाइट पार्टियों का दौर शुरू

डेली संवाद, लुधियाना
युनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (UCPMA) चुनाव के विभिन्न पदों के लिए 16 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन  पत्र दाखिल किया है। सभी 16 उम्मीदवार लुधियाना की साइकिल इंडस्ट्री से जुड़े हैं।

चुनाव अधिकारियों परउपकार सिंह घुम्मन, गुरमीत सिंह कुलार और चुनाव समिति के सदस्य कुविंदर सिंह बेनीपाल, एडवोकेट मनतरन सिंह और एडवोकेट मनप्रीत सिंह ने बताया कि यूसीपीएम के चुनाव में 16 उम्मीदवारों ने विभिन पदों के लिए अपना नामांकन पत्र भरा है।

ये हैं उम्मीदवार

  • प्रधान पद के लिए : श्री अवतार सिंह भोगल और डी एस चावला
  • वरिष्ठ उप प्रधान पद के लिए : श्री गुरचरण सिंह जैमको और श्री प्रिंस बंसाल
  • उप प्रधान पद के लिए : श्री सतनाम सिंह मक्कड़ और श्री गुरचरण सिंह
  • महासचिव पद के लिए : श्री मनजिंदर सिंह सचदेवा और श्री हरसिमरजीत सिंह लकी
  • सचिव पद के लिए : श्री रूपक सूद और श्री कुलप्रीत सिंह बंटी मल्होत्रा
  • संयुक्त सचिव पद के लिए : श्री वलेती राम दुर्गा और श्री सुखविंदर सिंह मेगसन
  • प्रचार सचिव पद के लिए : श्री राजिंदर सिंह सरहली और श्री राजेश बंसाल
  • वित्त सचिव पद के लिए : श्री अछरू राम गुप्ता और श्री वरुण कपूर

एक संयुक्त बयान में पारुपकर सिंह घुम्मन, गुरमीत सिंह कुलार ने कहा कि समिति द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की गई है और सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। उपरोक्त उम्मीदवारों का नामांकन स्वीकृत किया गया है। यदि कोई उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी या नामांकन पत्र वापस लेना चाहता है तो वह 31 अगस्त 2021 को शाम 5 बजे तक ऐसा कर सकता है।

Navjot Sidhu का Captain Amarinder Singh पर हमला, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *