पाकिस्तान: कृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर भड़के कट्टरपंथी, मंदिर पर किया हमला, मूर्तियों को किया खंडित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 299 शब्द|📅 30 Aug 2021

पाकिस्तान: कृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर भड़के कट्टरपंथी, मंदिर पर किया हमला, मूर्तियों को किया खंडित

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में हिंदुओं और उनके मंदिरों पर हो रहे हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब धर्म परिवर्तन के लिए बदनाम सिंध के खिप्रो में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा कर रहे हिंदुओं पर हमला हुआ है। कट्टरपंथियों की भीड़ ने न केवल पूजा कर रहे लोगों को मारपीट कर भगा दिया, बल्कि भगवान के मूर्ति को भी क्षतिग्रस्त किया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं।

पाकिस्तानी एक्टिविस्ट और वकील राहत ऑस्टिन ने ट्वीट कर बताया कि सिंध के खिप्रो में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। हिंदू भगवान का अपमान किया गया है, क्योंकि वे भगवान कृष्ण का जन्मदिन (जन्माष्टमी) मना रहे थे। पाकिस्तान में इस्लाम के खिलाफ ईशनिंदा के झूठे आरोप में भी मॉब लिंचिंग या मौत की सजा दी जाती है, लेकिन गैर-मुस्लिम देवताओं के खिलाफ अपराध में कोई सजा नहीं होती है।

जुलाई में भी गणेश मंदिर पर हुआ था हमला

वहीं, एनजीओ न्यूज ऑर्गनाइजेशन द राइज न्यूज की एडिटर और पत्रकार वींगास ने ट्वीट कर लिखा कि खिप्रो में जन्माष्टमी पर कुछ लोगों ने तोड़-फोड़ की – क्या दोषियों को सजा मिलेगी? पाकिस्तान में आए दिन हिंदुओं के मंदिरों पर हमला होता रहता है। इससे पहले जुलाई के अंतिम हफ्ते में पंजाब सूबे के रहीम यार खान के पास स्थित भोंग में गणेशजी के मंदिर में धार्मिक अतिवादियों ने तोड़फोड़ की थी।

मानवाधिकार संस्था मूवमेंट फॉर सॉलिडैरिटी एंड पीस (MSP) के अनुसार, पाकिस्तान में हर साल 1000 से ज्यादा ईसाई और हिंदू महिलाओं या लड़कियों का अपहरण किया जाता है। जिसके बाद उनका धर्म परिवर्तन करवा कर इस्लामिक रीति रिवाज से निकाह करवा दिया जाता है। पीड़ितों में ज्यादातर की उम्र 12 साल से 25 साल के बीच में होती है।

Navjot Sidhu का Captain Amarinder Singh पर हमला, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *