⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 137 शब्द|📅 30 Aug 2021
डेली संवाद, कपूरथला
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है यहां कपूरथला जिले के अकाली दल जिला प्रधान पर जानलेवा हमला हुआ है। बदमाशों ने कार पर हमला कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
हमले में शामिल बदमाशों ने कार पर पथराव कर दिया। इसमें कार के शीशे टूट गए। हमले के बाद अकाली नेता जान बचाने के कार रोक कर नीचे उतरे, तो बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।
कपूरथला के जिला प्रधान हरजीत सिंह वालिया ने बताया कि वह देर शाम जा रहे थे कि ढिलवां मोड़ पर अचानक 6 से 7 लोगों ने उन पर कातिलाना हमला कर दिया। जिससे उनको काफी चोटें आई हैं।
इस दौरान मारपीट करने वाले भाग गए। उन्होंने फोन पर पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और जानकारी इकट्ठा कर रही है।










