⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 160 शब्द|📅 31 Aug 2021
डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। यहां काला सिंघा रोड से सटे गुरु नानक कॉलोनी दानिशमंदा में कुछ हथियारबंद लोगों ने पेंटर को तलवारों से काट डाला। इसकी हालत गंभीर होते देख सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जौवाद अली ने बताया कि घर से काम पे जा रहा था गुरु नानक कॉलोनी एक महिला ने मोटरसाइकिल रोकने की इशारा की जैसे ही उसने मोटरसाइकिल रोका तो कुछ लोगों ने आकर तलवारों से हमला कर दिया जैसे आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो हमलावर मौके से फरार हो गए।
खबर लिखे जाने तक हमले के कारणों का नहीं पता चल सका था। हमले की सूचना मिलते ही पंजाब बिल्डिंग बोर्ड के मेंबर प्रवासी सेल पंजाब के उप चेयरमैन जब्बार खान भी मौके पर पहुंच कर घायलों का हालचाल पूछा, जब्बार खान ने बताया कि शहर में बढ़ रही गुंडागर्दी को नकेल कसने की मांग की है।
Navjot Sidhu का Captain Amarinder Singh पर हमला









