पंजाबी सिंगर राज कौर संधू के Facebook पेज पर अश्लील पोस्ट करने के मामले में नया खुलासा, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 211 शब्द|📅 31 Aug 2021

पंजाबी सिंगर राज कौर संधू के Facebook पेज पर अश्लील पोस्ट करने के मामले में नया खुलासा, पढ़ें

डेली संवाद, जालंधर
पंजाबी सिंगर राज कौर संधू के फेसबुक पेज पर अश्लील पोस्ट करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। अब राज कौर संधू खुद मीडिया से मुखातिब होकर दावा किया है कि उनका फेसबुक पेज किसी ने हैक कर लिया है। हैकर ने ही उनके फेसबुक पेज पर अश्लील पोस्ट डाली है। इस सिलसिले में पुलिस को शिकायत की गई है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज कौर संधू ने बताया कि उन्होंने अपना फेसबुक पेज 2014 में बनाया था। 9 अगस्त को उन्हें किसी जानकार का फोन आया। उसने उन्हें बताया कि उनके फेसबुक पेज पर कोई अश्लील सामग्री डाल रहा है। राज कौर संधू ने कहा कि उन्होंने चेक किया तो पता चला कि किसी ने उनका फेसबुक पेज को हैक कर लिया है। हैकर ने उन्हें ही रिमूव कर दिया और अश्लील सामग्री डालने लगा।

राज कौर ने एसएसपी कपूरथला को इसकी शिकायत दी। इसके बाद वह साइबर क्राइम के दफ्तर में गई तो वहां से भी उन्होंने सिर्फ रिकॉर्ड लिया लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की। राज कौर संधू ने कहा कि उन्हें डर है उनके पेज पर कोई समाज विरोधी या धार्मिक भावना भड़काने वाली पोस्ट डाल सकता है। इससे उनको परेशानी आएगी।

Navjot Sidhu का Captain Amarinder Singh पर हमला

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *