चंडीगढ़ में स्थापित होंगे 5 मुफ़्त गतका प्रशिक्षण केंद्र, जनवरी में होगा ‘चौथी ट्राई सिटी विरसा संभाल गतका चैंपयनशिप’

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 458 शब्द|📅 31 Aug 2021

चंडीगढ़ में स्थापित होंगे 5 मुफ़्त गतका प्रशिक्षण केंद्र, जनवरी में होगा ‘चौथी ट्राई सिटी विरसा संभाल गतका चैंपयनशिप’

डेली संवाद, चंडीगढ़
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में नियमों के मुताबिक गतका खेल का मुफ़्त प्रशिक्षण देने के लिए विभिन्न सैक्टरों में पाँच गतका प्रशिक्षण केंद्र चालू करने के अलावा जल्द ही स्कूलों और कालेजों के गतका मुकाबले करवाए जाएंगे और सैक्टर 34 में ‘चौथी ट्राई सिटी विरसा संभाल गतका चैंपयनशिप’ करवाई जायेगी।

यह फ़ैसले आज यहाँ नेशनल गतका एसोसिएशन आफ इंडिया से मान्यता प्राप्त चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन (रजि.) की कार्यकारिणी के सालाना सत्र के दौरान लिए गए जिसमें नेशनल गतका एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रधान स. हरजीत सिंह ग्रेवाल स्टेट ऐवार्डी विशेष के तौर पर शामिल हुए।

सत्र के उपरांत बातचीत करते हुये चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के प्रधान और नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह बुटरेला और जनरल सचिव राजदीप सिंह बाली ने बताया कि इस सालाना सत्र में गतका संस्था की तरफ से पिछले अरसे के दौरान विरासती खेल गतका को लोकप्रिय बनाने के लिए जारी कामों की समीक्षा की गई और भविष्य में मुफ़्त गतका प्रशिक्षण और राज्य स्तरीय चैंपयनशिप करवाने समेत विरसा संभाल मुकाबले करवाने की रूप-रेखा भी बनायी गई।

मुफ़्त गतका प्रशिक्षण केंद्र दोबारा शुरू किये जाएंगे

उन्होंने बताया कि कोविड की महामारी के कारण सभी गतका प्रशिक्षण सेंटरों में मुफ़्त गतका प्रशिक्षण रोक दिया गया थी परन्तु अब अक्तूबर महीने से सैक्टर 40, सैक्टर 49, सैक्टर 22, सैक्टर 28/मनीमाजरा और पंजाब यूनिवर्सिटी में मुफ़्त गतका प्रशिक्षण केंद्र दोबारा शुरू किये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इसके इलावा चंडीगढ़ स्थित स्कूलों और कालेजों की गतका टीमों के अंतर-स्कूल और अंतर-कालेज मुकाबले भी करवाए जाएंगे। इसके इलावा चौथी इंटरसिटी विरसा संभाल गतका चैंपियनशिप भी जनवरी महीने करवाई जायेगी जिसमें केंद्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर और पंचकुला स्थित शीर्ष की गतका टीमें भाग लेंगी।

चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के अधिकारियों का ऐलान

स. हरदीप सिंह बुटरेला और राष्ट्रीय प्रधान स. हरजीत सिंह ग्रेवाल ने चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के अधिकारियों का ऐलान भी किया जिसमें सर्वसमिति से सुखजिन्दर सिंह योगी और अजीत सिंह सुपरडैंट को सीनियर मीत प्रधान, गुरदीप सिंह सैनी मीत प्रधान, इंजीनियर राजदीप सिंह जनरल सचिव, रणजीत सिंह जम्मू सहायक सचिव, सिमरनजीत सिंह वित्त -सचिव, गुरचरन सिंह और बीबी चरनजीत कौर दोनों संयुक्त सचिव, मनिन्दर सिंह स्टेट कोआर्डीनेटर, योगराज सिंह और इन्द्रजीत सिंह दोनों सीनियर स्टेट कोच के तौर पर चुने गए।

बीबी चरनजीत कौर को चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के महिला विंग की कोआर्डीनेटर भी स्थापित किया गया। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ राज्य को पाँच जोनों में वितरण करके ज़ोनल कोआर्डीनेटर भी जल्द नियुक्त किये जाएंगे। इस मौके पर समूह अधिकारियों ने प्रण किया कि वह गतका खेल की तरक्की के लिए तन-मन से काम करते रहेंगे। इस मीटिंग में दूसरों के अलावा ज़िला गतका एसोसिएशन साहिबजादा अजीत सिंह नगर के प्रधान स. कंवर हरबीर सिंह ढींडसा, मीत प्रधान लखवीर सिंह और जनरल सचिव स. हरप्रीत सिंह सराओ भी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *