⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 137 शब्द|📅 02 Sep 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही 25 हजार सिपाहियों की भर्ती (UPPRPB UP Police Recruitment 2021) का विज्ञापन जारी कर सकता है। डीजीपी मुख्यालय ने इन पदों पर भर्ती का अधियाचन बोर्ड को भेजा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग में सिपाहियों के लगभग 29 हजार पद रिक्त हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नागरिक पुलिस में सब इंस्पेक्टर, पीएसी में प्लाटून कमांडर व अग्निशमन विभाग में अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के 9534 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए लगभग 15 लाख आवेदन आए हैं।
भर्ती बोर्ड दारोगा भर्ती के लिए अक्टूबर माह तक लिखित परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही उपनिरीक्षक लिपिक संवर्ग में भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पुलिस विभाग में सिपाहियों के लगभग 29 हजार पद रिक्त हैं।









