लुधियान में UCPMA का दफ्तर बना इंडस्ट्रियलिस्ट्स का ‘अखाड़ा’, चुनाव से पहले पहचान पत्र को लेकर मारामारी, नाराज स्टाफ ने काम किया ठप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 02 Sep 2021

लुधियान में UCPMA का दफ्तर बना इंडस्ट्रियलिस्ट्स का 'अखाड़ा', चुनाव से पहले पहचान पत्र को लेकर मारामारी, नाराज स्टाफ ने काम किया ठप

विशाल कपूर
डेली संवाद, लुधियाना
युनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (UCPMA) का दफ्तर आजकल लुधियाना के इंडस्ट्रियलिस्ट्स के लिए किसी दंगल के अखाड़े से कम नहीं है। यूपीसीएमए चुनाव से पहले यहां दो खेमे में बटी इंड्रस्ट्रियलिस्ट्स एक दूसरे पर आरोप लगाने में जुटे हैं। वहीं, आज चुनाव के लिए पहचान पत्र बनाने वाले स्टाफ के साथ धक्कामुक्की हुई, जिससे स्टाफ ने कामकाज ठप कर दिया। कहा जा रहा है कि बाद में प्रधान के उम्मीदवार डीएस चावला ने माफी मांगी, फिर काम काज शुरू हो सका।

यूसीपीएमए की चुनाव के लिए प्राजीइडिंग आफिसर नियुक्त किए गए परउपाकर सिंह घुम्मण ने बताया कि आज यूसीपीएमए दफ्तर में पहचान पत्र बनाने का काम हो रहा था। लोग लाइन में लगकर अपने पहचान पत्र बना रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रधानगी पद के उम्मीदवार डीएस चावला ने स्टाफ को फोन कर अपने लोगों का पहचान पत्र बनाने के लिए कहा। इसके बाद पूर्व प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने भी अपने लोगों को पहले पहचान पत्र बनाने को कहा। जिससे नाराज स्टाफ ने काम बंद कर दिया।

स्टाफ ने इसकी जानकारी प्राजीइडिंग आफीसर परउपकार सिंह घुम्मण को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे घुम्मण ने स्टाफ को समझाया और काम शुरू करवाया। इस दौरान चर्चा है कि डीएस चावला को स्टाफ से माफी मांगनी पड़ी, फिर स्टाफ ने काम शुरू किया। परउपकार सिंह घुम्मण ने कहा कि इलेक्शन पूरी तरह पारदर्शिता के साथ होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *