हद हो गई: बिकिनी में ही एयरपोर्ट पहुंच गई महिला, लेकिन मास्क लगाना नहीं भूली

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 04 Sep 2021

हद हो गई: बिकिनी में ही एयरपोर्ट पहुंच गई महिला, लेकिन मास्क लगाना नहीं भूली

वॉशिंगटन: अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट (Miami Airport) पर मौजूद लोग उस वक्त चौंक गए जब एक महिला केवल बिकिनी (Bikini) में वहां पहुंची. कंधे पर बैग लटकाए ग्रीन कलर की बिकिनी में महिला केवल चहलकदमी करने नहीं गई थी, बल्कि उसे बाकायदा फ्लाइट पकड़नी थी. सोशल मीडिया यूजर मजाकिया अंदाज में इस बात को लेकर महिला की तारीफ कर रहे हैं कि कम से कम उसने मास्क तो लगाया था. हालांकि, ये पता नहीं चल पाया है कि महिला कौन थी और कहां जा रही थी.

सबकी निगाहें Woman पर टिकीं

‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, जब महिला ग्रीन टू-पीस स्विमसूट (Green Two-Piece Swimsuit) में मियामी एयरपोर्ट पहुंची, तो लोगों की निगाहें उस पर ही टिक गईं. हालांकि, वो ऐसे रियेक्ट कर रही थी, जैसे उसने कुछ भी अजीब नहीं किया है. कंधे पर बैग लटकाए महिला बड़े आराम से एयरपोर्ट पर घूमती रही. इस दौरान वहां मौजूद किसी यात्री ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है.

User ने लिखा मजेदार कैप्शन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ‘Humans of Spirit Airlines’ नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है. जिसके कैप्शन में महिला का मजाक उड़ाते हुए लिखा गया है, ‘जब दोपहर में पूल पार्टी हो और चार बजे आपको फ्लाइट पकड़नी हो’. इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘कम से कम उसने मास्क तो पहना है’. हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला मियामी से कहां गई.

पता लगा रहे असलियत

वहीं, Spirit Airlines का कहना है कि वीडियो सत्यापित नहीं है. ये कभी भी, कहीं भी फिल्माया गया हो सकता है. बिकिनी पहने किसी पैसेंजर के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है. फिर ये भी ये पता लगाया जा रहा है कि ये कोई स्टंट था या वास्तव में महिला टू-पीस में यात्रा के लिए पहुंची थी.

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *