सुखबीर बादल की धमकी पर संयुक्त किसान मोर्चा का चैलेंज: एक ऐलान और पंजाब में खड़े नहीं हो सकोगे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 438 शब्द|📅 04 Sep 2021

सुखबीर बादल की धमकी पर संयुक्त किसान मोर्चा का चैलेंज: एक ऐलान और पंजाब में खड़े नहीं हो सकोगे

चंडीगढ़। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर बादल विवाद में घिर गए हैं। सुखबीर ने लुधियाना के साहनेवाल में रैली में कहा कि हम अमन-शांति व भाईचारा चाहते हैं लड़ाई नहीं। अगर मैं एक इशारा कर दूं तो यह ढूंढने पर भी नहीं मिलेंगे, लेकिन नहीं हम शांति चाहते हैं। सुखबीर का यह बयान निशाने पर तब आया, जब पंजाब कांग्रेस ने इसे सोशल मीडिया पर प्रचारित करना शुरू कर दिया।

इसके साथ ही सुखबीर का एक और बयान चर्चा में है। इसमें मीडिया से बातचीत में सुखबीर कह रहे हैं कि किसान यूनियन वाले किसान ही नहीं हैं, बल्कि वे तो नक्सली हैं। कांग्रेस ने सुखबीर के दोनों बयान सोशल मीडिया के जरिए वायरल किए तो किसानों तक पहुंच गए। असल में यह विवाद तब शुरू हुआ, जब मोगा में सुखबीर की रैली के दौरान किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद किसान संगठनों ने चुनाव की घोषणा से पहले ही रैलियां करने को लेकर सवाल खड़े कर दिए।

सुखबीर बोले, छेड़छाड़ करके जारी किए वीडियो

अकाली प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस ने वीडियो से छेड़छाड़ करके इन्हें जारी किया है। वह किसान आंदोलन के साथ हैं। उन्होंने केंद्र सरकार में मंत्री पद छोड़ा। भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन छोड़ा। कांग्रेस उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसे गलत वीडियो पेश कर रही है। उनकी चेतावनी अकाली दल के कार्यक्रम खराब कर रहे विरोधी नेताओं के लिए थी।

सुखबीर बादल का वीडियो सामने आने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा भड़क उठा। सिंघु बॉर्डर पर बैठक के बाद किसान संगठनों ने सुखबीर बादल को अपनी जुबान पर कंट्रोल करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर संयुक्त किसान मोर्चा ने कोई ऐलान कर दिया तो सुखबीर पंजाब में खड़े तक नहीं हो सकेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर सुखबीर इतने किसान हितैषी हैं तो उन्हें तुरंत अपनी रैलियां रद्द करनी चाहिएं। किसानों के विरोध के बाद ही वे सही रास्ते पर आए हैं। किसान नेता मनजीत राय ने कहा कि किसानों के साथ सुखबीर की मोगा रैली के दौरान अकाली दल के छात्र संगठन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) ने किसानों के साथ बदसलूकी की। कहीं सुखबीर भाजपा के इशारे पर तो नहीं चल रहे।

विरोध के बाद सुखबीर ने 5 दिन के लिए टाली रैलियां

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर सुखबीर 100 दिन के प्रदेश दौरे पर हैं। संयुक्त किसान मोर्चा से टकराव के बाद अब सुखबीर ने 5 दिन के लिए सभी कार्यक्रम टाल दिए हैं। सुखबीर ने कहा कि इन 5 दिनों में किसान नेता जहां चाहें, उन्हें बुलाकर सवाल कर सकते हैं। उनकी पूरी लीडरशिप आने को तैयार है। उसके बाद वे फिर से कार्यक्रम शुरू करेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *